Lucky Zodiac Sign: 5 जून, 2026 को अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो पुरुषोत्तम मास का 20वां दिन है. यह दिन शुक्रवार है, जो ग्रहों में शुक्र को समर्पित है. इस दिन पर देवी लक्ष्मी और दुर्गा की कृपा भी विशेष रूप से रहती है. इस दिन श्रवण नक्षत्र के साथ ब्रह्म और इन्द्र योग का शुभ संयोग हो रहा है. वहीं, खगोलीय व्यवस्था में चंद्रमा वृश्चिक राशि में ही रहेंगे. बाकी ग्रह भी यथावत ही रहेंगे यानी मंगल मेष, सूर्य वृष, बुध और शुक्र मिथुन, गुरु कर्क, केतु सिंह, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचरस्थ रहेंगे. मिथुन राशि में अभी भी बुध-शुक्र की युति से शक्तिशाली लक्ष्मी-नारायण योग बना हुआ है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 5 मई के इन शुभ योगों के संयोग से 5 राशियों के जातकों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होगा.
5 जून के लिए मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए 5 जून का दिन लाभकारी साबित हो सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे या बदलने वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. आपके किसी पुराने जॉब एप्लीकेशन का उत्तर पाज़िटिव मिलेगा. वर्क प्लेस पर माहौल सकारात्मक रहेगा. लोग आपकी बात को महत्व देंगे. सीनियर आपके काम से खुश होंगे. बिजनेस में नई प्लानिंग पर काम शुरू होगा. आपके ऑनलाइन प्रयासों से कस्टमर का भरोसा बढ़ेगा. इनकम के नए स्रोत बनने से बैंक बैलेंस में धीरे-धीरे सुधार होगा. परिवार कोई सदस्य कुछ खास उपलब्धि और अवॉर्ड पाएगा, जिससे फैमिली में खुशी रहेगी. लव रिलेशनशिप में भी स्पष्टता बढ़ेगी. पार्टनर का सहयोग मजबूत रहेगा. आप यात्रा के दौरान किसी अजनबी यात्री आर्थिक सहायता करेंगे.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
5 जून के लिए वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए 5 जून का दिन काफी अनुकूल सिद्ध हो सकता है. आर्थिक दृष्टि से यह दिन आपके पक्ष में लाभ ही लाभ करवाएगा. रुका हुआ पैसा मिलेगा. किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. जॉब कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेंगी. प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती है. बिजनेस में लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा. आपके ऑनलाइन सपोर्ट प्रोग्राम से पुराने ग्राहक दोबारा संपर्क कर सकते हैं. पार्टनरशिप के काम में भरोसा बढ़ेगा. इनकम बढ़ने और खर्च कम रहने से घर की आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. इसलिए भविष्य में किसी बड़े खर्च की योजना बन सकती है. परिवार में सामंजस्य और प्रेम बरकरार रहेगा. आज किसी दिव्यांग को आपकी प्यारी बात छू जाएगी, वह आपसे लिपट जाएगा. आपको भी खुशी होगी.
---विज्ञापन---
5 जून के लिए कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों लिए 5 जून का दिन उपलब्धियों की सीढ़ियाँ बना सकता है. करियर में तेजी से आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है. नई नौकरी का प्रस्ताव मिलने से घर के लोग भी खुश होंगे. स्टूडेंट जातकों को इंटरव्यू में सफलता मिलने के प्रबल चांस हैं. बिजनेस में विस्तार की योजना गति पकड़ेगी. नए शहर में को आउटलेट खुल सकता है. नया संपर्क भी बनेगा, जो भविष्य में बड़ा लाभ देगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लेने की आपकी आदत, कोई बड़ा फायदा करवाएगी. बैंकिंग काम आसानी से पूरे होंगे. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलने तनाव दूर होगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. किसी प्रिय व्यक्ति से को गिफ्ट मिल सकता है. आप किसी धर्मार्थ और सामाजिक काम के लिए बड़ा धन दान दे सकते हैं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone: पन्ना के साथ न पहनें ये 3 रत्न, वरना लाइफ में बनी रहेगी उथल-पुथल
---विज्ञापन---
5 जून के लिए वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि में चंद्रमा के विराजमान होने से इस राशि जातकों के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ परिणाम दे सकता है. लंबे समय से चल रही काम और धन चिंता कम हो सकती है. क्योंकि, नौकरी में बदलाव की इच्छा रखने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति सफल रहेगी. बिजनेस में लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बनाने का मौका मिलेगा. कामकाज की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी. बचत बढ़ाने की योजना भी सफल रह सकती है. परिवार के साथ संबंध और बेहतर होंगे. घर में सुखद वातावरण बना रहेगा. संतान पक्ष से उनकी परीक्षा का संतोषजनक समाचार मिल सकता है. आप आस-पड़ोस के लावरिस पशुओं के लिए भोजन की व्यवस्था कर सकते हैं.
5 जून के लिए मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों 5 जून को भाग्य का साथ अपेक्षा से अधिक मिल सकता है. करियर से जुड़ा कोई बड़ा अवसर सामने आ सकता है. नई कंपनी से संपर्क बनने से नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. बिजनेस में को लाभदायक सौदा मिलने से तत्काल कई काम बनेंगे. दूरस्थ क्षेत्र से भी आर्थिक फायदा होने के संकेत हैं. धन बचत करने की क्षमता बढ़ने आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. निवेश से जुड़े निर्णय लाभकारी साबित होंगे. पारिवारिक मामलों में सदस्यों का साथ मिलेगा. माता-पिता का आशीर्वाद मनोबल बढ़ाएगा. आप सोसाइटी की कामों को प्राइऑरटी पर लेंगे. इसेसे आपका सम्मान और सामाजिक दायरा विस्तृत हो सकता है. मित्रों से उपयोगी सलाह मिलने से आत्मबल और निर्णय क्षमता दोनों मजबूत रहेंगे.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.