Body Hair Removal: मर्दों को शरीर के बाल निकालने चाहिए या नहीं, जानें क्या हैं शेविंग-ट्रिमिंग के धार्मिक नियम

Body Hair Removal: ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र में बॉडी हेयर हटाना स्वच्छता और व्यक्तिगत पसंद का विषय माना गया है, लेकिन फिर भी शरीर के बालों को लेकर कई मान्यताएं बताई गई हैं। आइए जानते हैं, पुरुषों के लिए शेविंग-ट्रिमिंग और बॉडी हेयर हटाने के धार्मिक नियम क्या कहते हैं?

Body-Hair-Removal

Body Hair Removal: महिला हो या पुरुष, बॉडी हेयर यानी शरीर के बाल हटाना पूरी तरह से व्यक्तिगत पसंद, स्वछंद और स्वच्छता का सब्जेक्ट है। लेकिन क्या आप जानते हैं, ज्योतिष और समुद्र शास्त्र में में बॉडी हेयर और उसे हटाने के लेकर कई नियम और मान्यताएं हैं। आइए जानते हैं, मर्दों को शेविंग-ट्रिमिंग यानी शरीर के बाल निकालने को लेकर धार्मिक नियम क्या कहते हैं?

विज्ञापन

पुरुषों के सीने पर बाल

सामुद्रिक शास्त्र में पुरुषों के सीने पर बाल को शुभ बताया गया है। ऐसे मनुष्य साहसी और भाग्यवान होते हैं। प्रायः ऐसे मर्दों को जीवन में उनकी अभिलाषाएं पूरी हो जाती हैं। ऐशो-आराम, धन-वैभव उनकी मेहनत से जल्द ही मिल जाता है। इसलिए सीने के बाल को प्राकृतिक रूप से रहने देना शुभ माना गया है। इनकी शेविंग या ट्रिमिंग भाग्य पर असर डाल सकती है।

विज्ञापन

शरीर की आभा और ऊर्जा

हर शरीर की अपनी एक आभा और ऊर्जा होती है। इसमें बालों की भूमिका अहम है, जिससे लिए शुक्र और राहु को संबंधित माना गया है। सामुद्रिक शास्त्र की मान्यता है कि जरूरत से अधिक शरीर के बाल नेगेटिव एनर्जी को सोख सकते हैं। इसलिए ग्रहों की अनुकूलता और स्वच्छता के लिए ट्रिमिंग और शेविंग करनी चाहिए। इसमें सिर, दाढ़ी, प्राइवेट पार्ट और बगल के बाल अहम हैं।

विज्ञापन

हाथ-पांव के बाल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हाथ और पांव के बाल भाग्य, स्वभाव और भविष्य का आईना भी हैं। पैर की उंगलियों और अंगूठे के बाल नहीं काटने चाहिए। पैर की पिंडलियों पर सामान्य और मुलायम बाल अच्छे माने गए हैं। जब तक स्वास्थ्य और स्वच्छता की जरूरत और बाध्यता न हो, इन्हें नहीं काटना चाहिए। इससे शनि की ऊर्जा पर असर होता है।

विज्ञापन

शेविंग-ट्रिमिंग के नियम

  • प्रचलित मान्यता और शास्त्रों के अनुसार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार बाल कटवाने या शेविंग के लिए अच्छा माना जाता है।
  • हिन्दू धर्म में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बाल और दाढ़ी कटवाना निषिद्ध माना जाता है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद बाल और नाख़ून काटना मना है।

यह भी पढ़ें: Rudraksh Bracelet Benefits: क्यों ट्रेंड में है रुद्राक्ष ब्रेसलेट, क्या सच में ‘एंग्जायटी’ होती है दूर, जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ