US Attack On Venezuela: वेनेजुएला पर अमेरिका ने एयर स्ट्राइक की. शनिवार सुबह राजधानी कराकस में एक के बाद एक कई धमाकों से तबाही मच गई. लोग दहशत में आ गए, वो समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर ये हो क्या रहा है. अमेरिका ने हवाई हमलों के साथ-साथ वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार भी किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के बाद अब मेक्सिको, क्यूबा और कोलंबिया की सरकारों को चेतावनी दी है कि अब अगला निशाना वो हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं वेनेजुएला की लेडी मैकबेथ कही जाने वालीं सिलिया फ्लोरेस, अमेरिका ने क्यों किया गिरफ्तार?
पड़ोसी देशों पर ट्रंप का आरोप
जानकारी के मुताबिक ट्रंप ने अपने उन पड़ोसी देशों पर दबाव बढ़ाया है जिन्हें अमेरिका परेशान करने वाले देश समझाता है. क्यूबा के बारे में ट्रंप ने कहा कि वो इस वक्त एक असफल राष्ट्र है. मैक्सिको का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि ड्रग कार्टेल देश चला रहे हैं और कहा कि अमेरिका को ही कुछ करना होगा. कोलंबिया पर ट्रंप ने आरोप लगाया कि वहां कोकीन की तीन बड़ी फैक्ट्रियां हैं और राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो भी कोकीन बना रहे हैं. वहीं, चीन ने वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले और राष्ट्रपति की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. चीन के मुताबिक, अमेरिका की ये कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और वेनेजुएला की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन है. चीन ने कहा कि ऐसे कदम लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं.
हमले के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान
मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के इस अभियान ने मादुरो को सत्ता से उखाड़ फेंका है. उन्होंने कहा कि जब तक कोई और राजनीतिक इंतजाम नहीं होता, तब तक अमेरिका अस्थायी रूप से वेनेजुएला की बागड़ोर संभालेगा. मादुरो पर आरोप था कि वो अमेरिका में नार्को-आतंकवाद के नेटवर्क का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसकी वजह से कोकीन और फेंटानिल समेत कई अवैध ड्रग्स स्मगल हो रहे थे. मादुरो के इस नेटवर्क का मकसद अमेरिका के लोगों की जान लेना था. वेनेजुएला ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि अमेरिका के हमले का मकसद सिर्फ उनके तेल और खनिज संसाधनों को लूटना था.
संबंधित खबरें
Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
36 mins agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
2 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
4 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
5 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
6 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
13 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
13 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
17 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines