---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा ‘महासंग्राम’, ईरान-अमेरिका के एक दूसरे पर भीषण हमले, होर्मुज स्ट्रेट को किया गया बंद

Middle East War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान फिर आमने-सामने हैं। अमेरिका ने पहले ईरान के कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले किए। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने अरब देशों में अमेरिका के करीब 18 सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी।

---विज्ञापन---

मिडिल ईस्ट में फिर भीषण जंग छिड़ गई है। अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है। हालांकि अमेरिका ने हमलों को सेल्फ डेफेंस में किए गए हमले बताया है। लेकिन अमेरिका ने तेहरान, बंदर अब्बास, किश, सिरिक, मीनाब,केशम द्वीप समेत कई इलाकों में हवाई हमले किए हैं। ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बमबारी की गई है। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एंटी-एयरक्राफ्ट और एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए है। होर्मुज स्ट्रेट को भी पूरी तरह बंद कर दिया है। वहीं अमेरिका को हमले को मुंहतोड़ जवाब देने की धमकी दी गई है।

सेंटकॉम ने की ताजा हमलों की पुष्टि

बता दें कि ईरान ने हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट की गश्त कर रहे अमेरिका के AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया था। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भड़क गए और उन्होंने ईरान पर हमले करने का आदेश दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक्स पर पोस्ट लिखकर ईरान पर बमबारी, मिसाइल और ड्रोन अटैक की पुष्टि की और बताया कि कमांडर-इन-चीफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर हमले किए जा रहे हैं। अब यह हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक ईरान समझौता नहीं कर लेता और अमेरिकी सेना ईरान में अपने नए लक्ष्य पूरे नहीं कर लेती।

---विज्ञापन---

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह बंद कर दिया है। अब किसी भी देश के समुद्री जहाज को होर्मुज से गुजरने नहीं दिया जाएगा। साफ चेतावनी दी गई है कि अगर कोई जहाज होर्मुज से गुजरने की कोशिश करेगा तो उसे समुद्र में डुबो दिया जाएगा। होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे 2 जहाजों पर हमला भी किया गया है, जिसमें एक भारतीय जहाज है। वहीं CENTCOM का दावा है कि होर्मुज स्ट्रेट खुली है और जहाज उससे गुजर रहे हैं। अमेरिका या किसी भी अन्य देश के किसी युद्धपोत पर हमला नहीं हुआ है।

अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला

IRGC ने जवाबी हमला करते हुए अमेरिकी नौसेना की 5वीं फ्लीट के मुख्यालय (बहरीन) पर शाहिद-136 ड्रोन दागे हैं। जॉर्डन में अमेरिका एयरबेस पर भी हमला किया है। जॉर्डन ने ईरान की 5 मिसाइलों को मार गिराया है। बहरीन ने भी एयर रेड सायरन बजाए और अपने एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए। कुवैत ने भी ईरान के कई हवाई हमलों को ट्रैक करते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया है। इसका मतलब यह है कि मिडिल ईस्ट में फिर तनाव गहरा गया है। वहीं अमेरिका के ठिकानों पर हमले के बहाने कई अरब देश फिर से ईरान के निशाने पर आ गए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2026 06:06 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola