World Latest News: ब्रिटेन के आम चुनावों के बाद अब भारतीयों से जुड़ा एक मुद्दा काफी उठ रहा है। ऋषि सुनक की पार्टी के दो नेता इसको लेकर लगातार टारगेट कर रहे हैं। भारतीय मूल के ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के नेता रॉबर्ट जेनरिक का कहना है कि भारतीयों पर सभी श्रेणियों में सख्त वीजा प्रतिबंध लगाए जाने की जरूरत है। ब्रिटेन में अवैध तौर पर काफी संख्या में भारतीय रह रहे हैं। जब तक इन लोगों को वापस नहीं लिया जाता, सख्त नियमों की पालना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का शव बरामद! शरीर पर नहीं मिले चोटों के निशान, जानें फिर कैसे हुई मौत?
कंजर्वेटिव पार्टी के दो बड़े नेताओं ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने की डिमांड की है। यह बड़ा मुद्दा इस बार यूके में बन रहा है। दो नेताओं ने इस मांग को प्रमुख तौर पर उठाया है, जो कंजर्वेटिव पार्टी के मुख्य नेता बनने की दौड़ में शामिल हैं। इनमें रॉबर्ट जेनरिक के अलावा केमी बेडेनोच का नाम शामिल है। दोनों का कहना है कि भारतीयों को वीजा देने और ब्रिटेन में अप्रवासन में कटौती किए जाने का काम किया जाए।
पूर्व मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने उठाए सवाल
बर्मिंघम में आयोजित पार्टी के एक सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने कहा कि भारत जब तक अपने अवैध प्रवासियों को वापस नहीं ले लेता, तब तक उसके खिलाफ वीजा नियमों में सख्ती बरती जाए। पिछले साल की बात करें तो ढाई लाख भारतीयों को यूके ने वीजा दिया था। इस समय एक अनुमान के मुताबिक 1 लाख भारतीय ऐसे हैं, जो अवैध तौर पर यूके में रह रहे हैं।
उन्होंने यह भी मुद्दा उठाया कि ब्रिटेन में अवैध तौर पर रह रहे भारतीयों को वापस भेजने की प्रक्रिया काफी स्लो है। भारत-ब्रिटेन प्रवासन साझेदारी का गठन इसको हल करने के लिए किया गया था। लेकिन इसके बाद भी कुछ देश अपने नागरिकों को वापस नहीं ले रहे हैं। ऐसे में गंभीर वीजा प्रतिबंध लगाए जाने और विदेशी मदद को बैन करने की जरूरत है।
नेता प्रतिपक्ष के लिए 2 नवंबर को वोटिंग
केमी बेडेनोच ने कहा कि सितंबर 2022 में भारत-पाकिस्तान एशिया क्रिकेट कप मैच के दौरान लीस्टर की सड़कों पर काफी हिंसक झड़पें हुई थीं। ब्रिटेन की सड़कों पर अशांति पैदा करने में भारत के प्रवासियों का हाथ है। जिसकी वे निंदा करती हैं। हाल ही में यूके में आए लोगों का हाथ ऐसी घटनाओं में मिला है। दो देशों के आपसी विवादों को लेकर यूके की सड़कों पर उन्होंने हिंसा देखी है। ऐसे लोगों का उनके देश में स्थान नहीं है। अगर वे यूके आते हैं तो अपने मतभेदों को वहीं छोड़कर आएं। बता दें कि आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की हार हुई है। अब नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए दो चरणों में 2 नवंबर को वोटिंग होगी। देखने वाली बात होगी कि पूर्व PM ऋषि सुनक इस पद पर बने रहेंगे या नहीं।
यह भी पढ़ें:हिजबुल्ला चीफ नसरल्लाह की मौत की घोषणा करते आंसू नहीं रोक सकी ये एंकर, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
3 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
4 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
6 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
7 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
8 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
11 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
14 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
14 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
14 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines