हिजबुल्ला चीफ नसरल्लाह की मौत की घोषणा करते आंसू नहीं रोक सकी ये एंकर, वीडियो वायरल

World News in Hindi: हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को इजराइल ने मार गिराने का दावा किया था। जिसकी पुष्टि होने के बाद मौत का ऐलान करते समय एक टीवी एंकर लाइव अपने आंसू नहीं रोक सकी। रोते-रोते एंकर ने उसकी मौत की घोषणा की। पूरा मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

Israel Hezbollah War

World Latest News: लेबनान के अल मायादीन टीवी चैनल को हिजबुल्लाह समर्थक आउटलेट माना जाता है। हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद जब पुष्टि हुई तो इस टीवी चैनल की एक एंकर मौत की घोषणा करते समय लाइव रो पड़ी। इजराइल ने दावा किया था कि उसने हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को मार डाला है। जिसके बाद शनिवार को महिला एंकर ने उसकी मौत का ऐलान किया। महिला एंकर के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेबनान के आतंकवादी समूह ने अपने लंबे समय के नेता की मौत की पुष्टि कर दी है। माना जा रहा है कि हसन की हत्या के बाद मध्य पूर्व में संघर्ष तेज हो सकता है।

विज्ञापन

बेरूत में मारा गया नसरल्लाह

महिला एंकर ने रोते हुए ऐलान किया कि 64 साल का हिजबुल्लाह नेता नसरल्लाह लेबनान की राजधानी बेरूत में इजराइली हवाई हमले में मारा गया है। इस दौरान महिला एंकर खुद को संभालने की स्थिति में नहीं दिखी। वह असहज हो गई और भावनाओं में अभिभूत होकर रोने लगी। उसकी आवाज फट गई। बता दें कि नसरल्लाह 1990 के दशक से हिजबुल्लाह का नेतृत्व कर रहा था। जिसने आतंकी गुट को राजनीतिक और सैन्य बल के तौर पर बदल दिया था। नसरल्लाह को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का करीबी माना जाता था।

विज्ञापन

हिजबुल्लाह लंबे समय से मध्य पूर्व में तेहरान के प्रॉक्सी बलों के नेटवर्क का एक प्रमुख सहयोगी माना जाता रहा है। जिसे इजराइल और यूएस के खिलाफ काम करने के लिए जाना जाता है। इजराइली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने दावा किया कि उन्होंने नसरल्लाह को मार गिराया है। वह इजराइल के बड़े दुश्मनों में से एक था। उसका खात्मा दुनिया के लिए सुखद खबर है। वहीं, ईरान का कहना है कि हाल ही में जो हमले इजराइल ने हिजबुल्लाह पर किए हैं, उनका जवाब नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

हिजबुल्लाह ने खाई बदला लेने की कसम

वहीं, ईरान ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह अपने दुश्मन इजराइल पर सहयोगी के पक्ष में हमले करेगा या नहीं। ईरान ने अप्रैल में इजराइल पर सीधे मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। लेकिन इजराइल ने हमलों को नाकाम कर दिया था। गाजा में इजराइल और हमास में भीषण जंग चल रही है। अब हिजबुल्लाह नेता की मौत के बाद इजराइल का लेबनान से भी तनाव बढ़ गया है। हिजबुल्लाह को यूएस और इजराइल समेत कई देश आतंकी संगठन घोषित कर चुके हैं। ताजा हमले के बाद हिजबुल्लाह ने ऐलान किया है कि वह इजराइल के खिलाफ जंग जारी रखेगा। उसने नसरल्लाह की मौत का बदला लेने की कसम खाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ