World Latest News: दक्षिण कोरिया में इस समय जन्म दर में लगातार गिरावट आ रही है। यह देश प्रजनन संबंधी गंभीर दिक्कतों का सामना कर रहा है। सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी महिलाएं शादी को राजी नहीं हैं। वे फैमिली के बजाय करियर बनाने को प्राथमिकता दे रही हैं। अगर यही हाल रहा तो ये देश दुनिया से गायब हो सकता है। साउथ कोरिया पहला देश होगा, जिसका पृथ्वी से अस्तित्व मिट जाएगा!
किसी समय यह देश अपने आधुनिकीकरण और तेजी से हो रहे आर्थिक विकास को लेकर उदाहरण बन चुका था। लेकिन आज के समय में गंभीर लैंगिक असमानता और सामाजिक-आर्थिक दबाव से जूझ रहा है। इस देश में फिलहाल जन्म दर में इतनी गिरावट आ गई है कि सदी के अंत तक इसकी आबादी मौजूदा आकार से एक तिहाई तक सिमट जाएगी। इसके पीछे और भी कारण हैं।
1960 के बाद से घट रही जन्म दर
ET की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार नियोजन नीति की शुरुआत के कारण प्रजनन दर में चिंताजनक गिरावट शुरू हुई थी। सरकार ने जनसंख्या वृद्धि को पहले गंभीर तौर पर लिया। आर्थिक विकास के बजाय जन्म दर कम करने के उपाय किए गए। 1960 के दशक में उस समय प्रति व्यक्ति आय वैश्विक औसत का सिर्फ 20 फीसदी थी। आंकड़ों के अनुसार एक महिला तब 6 बच्चों को जन्म देती थी। 1982 तक अर्थव्यवस्था में तेजी आई, लेकिन जन्म दर में 2.4 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें:कुवैत एयरपोर्ट पर 13 घंटे से फंसे 60 भारतीय यात्री; भूख-प्यास से बेहाल; जानें क्या है वजह?
1983 में प्रजनन दर सिर्फ 2.1 फीसदी रह गई। इसके बाद यह तेजी से गिर रही है। अनुमान के मुताबिक दक्षिण कोरिया की आबादी फिलहाल 52 मिलियन (5.2 करोड़) है। जो सदी के अंत तक सिर्फ 17 मिलियन (1.7 करोड़) रह जाएगी। हाल ऐसा ही रहा तो यह देश 70 फीसदी आबादी खो सकता है। ऐसी स्थिति में देश की अर्थव्यवस्था अस्थिर हो सकती है। जो सामाजिक चुनौतियां पैदा कर सकती हैं। सरकार जन्म दर बढ़ाने के लिए कई उपाय कर रही है। बच्चों की संभाल के लिए विदेशी कामगारों की भर्ती, टैक्स में छूट आदि लाभ दे रही है। अगर कोई पुरुष 30 साल की उम्र तक 3 बच्चे पैदा करता है तो उसे अनिवार्य तौर पर सेना में भर्ती होने से छूट है। लेकिन इसके बाद भी जन्म दर नहीं बढ़ रही।
2.5 फीसदी कपल बिना शादी पैदा करते हैं बच्चे
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक शहरी इलाकों में महिलाएं शादी के बजाय करियर पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। 2023 के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 50 फीसदी महिलाओं ने बच्चे पैदा करने को रोजगार में बाधा बताया है। इस देश में कई परिवार ऐसे हैं, जहां पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। इसकी वजह से वे देरी से बच्चा पैदा करते हैं। कई कपल ऐसे हैं, जो शादी करते हैं, लेकिन बच्चा पैदा करना जरूरी नहीं समझते। पिछले एक दशक में 35 फीसदी लोग ऐसे सामने आए हैं, जो बिना शादी बच्चा पैदा करने के इच्छुक मिले हैं। 10 साल पहले ये 22 फीसदी थे। असलियत में दक्षिण कोरिया में 2.5 फीसदी कपल ही बिना शादी बच्चा पैदा करते हैं।
यह भी पढ़ें:‘मैं शैतान हूं, तुम्हें मार डालूंगा…’, महिला को 17वीं मंजिल से लटकाया, फिर विवादों में ये अमेरिकी सिंगर
जो महिलाएं शादी करती हैं, उनको लगता है कि वे घरेलू जिम्मेदारी ज्यादा संभालें, ये उम्मीद परिवार के लोग करते हैं। 92% नौकरी करने वाली महिलाएं सप्ताह में अपने घरेलू काम करती हैं। जबकि पुरुष 61 फीसदी ही ऐसा करते हैं। 2024 का एक सर्वे सामने आया है। जिसमें पता लगा है कि एक तिहाई महिलाएं शादी के लिए राजी नहीं हैं। 93% महिलाओं ने घरेलू काम और बच्चे पैदा करने को खुद पर बोझ माना है।
संबंधित खबरें
US के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
42 mins agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
12 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
15 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
19 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
20 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
22 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
23 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines