'मैं शैतान हूं, तुम्हें मार डालूंगा...', महिला को 17वीं मंजिल से लटकाया, फिर विवादों में ये अमेरिकी सिंगर

World News in Hindi: मशहूर अमेरिकी सिंगर के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला फैशन डिजाइनर ने अमेरिका के शहर लॉस एंजिल्स में उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला ने भारी हर्जाने की मांग की है। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Sean Diddy

सीन डिडी, शिकायतकर्ता महिला।

World Latest News: अमेरिकी सिंगर सीन डिडी फिर विवादों में है। उनके खिलाफ एक महिला फैशन डिजाइनर ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। लॉस एंजिल्स पुलिस ने सिंगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। फैशन डिजाइनर ब्रायना बाना बोंगोलन ने डिडी की करतूतों का खुलासा किया है। बोंगोलन ने लॉस एंजिल्स पुलिस को बताया कि डिडी ने उसको बंधक बनाकर जान से मारने की कोशिश की। उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला ने पुलिस को 17 पन्नों की शिकायत सौंपी है। जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने मांग की है कि डिडी की हरकतों से उसे गहरा सदमा लगा है। इसलिए उसे 10 मिलियन डॉलर (84.56 करोड़ रुपये) का हर्जाना भी दिया जाए। रोलिंग स्टोन की रिपोर्ट के अनुसार डिडी ने महिला को पहले जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बोंगोलन को 17वीं मंजिल से नीचे लटका दिया। बाद में उसे आंगन में फर्नीचर पर जोर से पटका।

बोंगोलन ने कई राज खोले

बोंगोलन ने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। डिडी और उनकी प्रेमिका वेंचुरा का जिक्र किया है। बोंगोलन के अनुसार डिडी अपनी प्रेमिका से अपमानजनक बातें करते हैं। ये बातें उसने सुन लीं, जिसके बाद डिडी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। महिला के अनुसार ये मामला सितंबर 2016 की एक रात का है। जब उसे बालकनी से लटकाया तो डिडी जोर से चिल्लाने लगे। महिला को कहा कि वह एक शैतान है, जो तुम्हें मौत के घाट उतार देगा।

विज्ञापन

लॉस एंजिल्स की कानूनी फर्म मिलर बैरोंडेस के वकील जेम्स आर निक्राफ्टर के अनुसार अगर किसी को बालकनी में लटकाया जाता है तो यह गंभीर मामला है। जानबूझकर किसी को डराना, मारने की कोशिश करना अपराध की श्रेणी में आता है। बोंगोलन के साथ जो हुआ, उससे उसे गहरा सदमा लगा है। वह जीवनभर इस घटना को भूल नहीं पाएगी। बोंगोलन युवा फैशन डिजाइनर है, जो डिडी की गर्लफ्रेंड वेंचुरा से 2014 में लॉस एंजिल्स में करीब आई थी। दोनों की मुलाकात डोमोंड सप्लाई कंपनी के स्टोर में हुई थी। इसके बाद वह डिडी की कंपनियों में काम करने लगी। अपने साथ हुई घटना के बाद भी 2018 तक उसने डिडी के साथ काम किया।

विज्ञापन

डिडी ने वेंचुरा पर फेंका था चाकू

बोंगोलन ने बताया कि डिडी ने अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू फेंका था। वेंचुरा ने भी इसका जवाब दिया। इस मामले में उसने वेंचुरा का पक्ष लिया था। जिसके बाद डिडी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। बोंगोलन ने बताया कि फोटोशूट के दौरान भी डिडी उनको धमकी दे चुके हैं। गौरतलब है कि डिडी को इस साल 16 सितंबर को मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे मामलों में शामिल होने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। हालांकि डिडी ने सभी आरोपों को गलत बताया था। इन मामलों में डिडी को बेल नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ