कुवैत एयरपोर्ट पर 13 घंटे से फंसे 60 भारतीय यात्री; भूख-प्यास से बेहाल; जानें क्या है वजह?

World News in Hindi: कुवैत एयरपोर्ट पर 60 भारतीय यात्री पिछले 13 घंटे से फंसे हुए हैं। यात्रियों को खीने-पीने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उनको कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं?

Kuwait Airport

कुवैत एयरपोर्ट पर फंसे यात्री। Photo-X

विज्ञापन

World Latest News: कुवैत एयरपोर्ट पर भारतीय यात्री फंसे हुए हैं। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि 60 भारतीय यात्री पिछले 13 घंटे से एयरपोर्ट पर बेहाल हैं, जिनको खाना-पानी भी नहीं मिल रहा। ये यात्री मुंबई से मैनचेस्टर जाने वाली फ्लाइट में सवार थे। लेकिन इस फ्लाइट को उड़ान भरने के दो घंटे बाद ही यहां इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग की वजह इंजन में खराबी रही। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इंजन में चालक दल को धुआं निकलता दिखा। जिसके बाद कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट को लैंडिंग करनी पड़ी। यहां भारतीय यात्रियों को किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है।

एयरपोर्ट के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ये यात्री गल्फ एयर की फ्लाइट में सवार थे। जिनको एयरपोर्ट पर बैठने की जगह तक नहीं दी गई। एक वीडियो में यात्री एयरपोर्ट अधिकारियों से बहस भी करते नजर आ रहे हैं। ट्वीट में आरोप लगाया गया है कि एयरपोर्ट अधिकारी जान-बूझकर भारतीय यात्रियों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं।

विज्ञापन

जो यात्री यूरोपीय देशों, इंग्लैंड और अमेरिका के थे, उन लोगों को तमाम सुविधाएं दी गई हैं। लेकिन उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। एक महिला यात्री ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने लाउंज में जाने के लिए एयरपोर्ट अधिकारियों से परमिशन मांगी थी। लेकिन उनका रिएक्शन नहीं आया। वे लोग सिर्फ हर 3 घंटे में उनको एक ही जवाब देते हैं कि हम लोग घर जा रहे हैं।

विज्ञापन

एशियाई देशों के साथ भेदभाव

भारत के अलावा पाकिस्तान और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के कई यात्री हैं, जिनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। एयरपोर्ट अधिकारी पासपोर्ट देखकर सुविधाएं दे रहे हैं। अगर आप ट्रांजिट वीजा धारक हैं तो होटल में भी ठहराया जा रहा है। कुछ यात्रियों ने बताया कि अधिकारियों से लगभग 2-2 घंटे तक विनती की गई। जिसके बाद ही उनको लाउंज में जाने की अनुमति मिली।

विज्ञापन

हमने कंबल और खाना मांगा था, लेकिन पहले चार घंटे तक उनको पानी भी नहीं दिया गया। फ्लाइट के डायवर्जन की घोषणा लैंडिंग से 20 मिनट पहले की गई थी। इस मामले में गल्फ का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। इंजन में आग लगने की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने फर्श पर बैठकर समय काटा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ