Saudi Arabia: सऊदी अरब के असीर में तीर्थयात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार, 20 लोगों की मौत, 29 घायल
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Saudi Arabia: सऊदी अरब के असीर में तीर्थयात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई। हादसे में कम से कम 20 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए।
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उमरा करने गए तीर्थयात्रियों की बस एक पुल से टकरा कर पलट गई। कहा जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के बाद बस हादसे की शिकार हुई। बस के पलटने से उसमें आग भी लग गई।
Saudi Arabia | At least 20 Umrah pilgrims were killed and 29 others injured in a bus accident in Asir. Bus collided against a bridge, tipped over, and caught fire as a result of a brake failure, reports Gulf News
— ANI (@ANI) March 28, 2023
जानकारी के मुताबिक, असीर प्रांत और आभा शहर को जोड़ने वाली सड़क पर बस हादसे की शिकार हुई। बस सवार सभी लोग उमरा करने के लिए मक्का जा रहे थे।
सऊदी सिविल डिफेंस और रेड क्रिसेंट अथॉरिटी की टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और इलाके को घेर लिया है। साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: