'भारत-चीन को लड़ाना चाहते हैं पश्चिमी देश', रूस के विदेश मंत्री का बड़ा बयान

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ गई थी। इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दावा किया कि पश्चिम के देश भारत और चीन को आपस में लड़ाना चाहते हैं।

sergey lavrov

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इस दौरान चीन अंदर खाने से पाकिस्तान का सपोर्ट कर रहा था। भारत और चीन दोनों रूस के मित्र हैं। इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत और चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि पश्चिम के देश अपने-अपने खेल में लगे हुए हैं। वे भारत को चीन से भिड़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में एशिया पैसिफिक के क्षेत्र को इंडो पैसिफिक बुलाया जाने लगा है। पश्चिम के देशों की नीतियां चीन के खिलाफ हैं और वे चाहते हैं कि रूस के दो मित्र देश चीन और भारत को लड़वा दिए जाए।

विज्ञापन

‘बांटो और राज करो पॉलिसी पर आगे बढ़ रहे पश्चिमी देश’

उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने पहले भारत और पाकिस्तान को भिड़ाने की कोशिश की। अब वे भारत और चीन के बीच टकराव करना चाहते हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे डिवाइड एंड रूल पॉलिसी कहा है। यानी पश्चिमी देश बांटो और राज करो की पॉलिसी पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर से डरा पाकिस्तान

आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया और आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से हमलों की नापाक कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने हवा में नष्ट कर दिया। इस दौरान इंडियन आर्मी ने बिना बॉर्डर क्रॉस किए पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को उड़ा दिया, जिससे वहां की शहबाज शरीफ सरकार बुरी तरह से बौखला गई और डर गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ