ड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, सैन्य चौकियों के ऊपर लगाए जा रहे मछली पकड़ने वाले जाल

पाकिस्तान ने इन चौकियों पर महंगे एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने के बजाय फिलहाल जाल का इस्तेमाल शुरू किया है. इन जालों को चौकी की छत और बाहरी दीवारों के बीच ऊपर की तरफ लगाया जा रहा है. एक चेकपोस्ट को इस तरह ढकने में करीब 1,400 डॉलर (लगभग 1.3 लाख रुपये) खर्च होने का दावा किया गया है.

Pakistan-Afghanistan

महंगे एंटी-ड्रोन सिस्टम का सस्ता जुगाड़. (Photo: X/@selvinnellai87)

पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा के पास सुरक्षा चौकियों पर लगातार हो रहे ड्रोन हमलों से निपटने के लिए सेना ने एक असामान्य तरीका अपनाया है. खैबर पख्तूनख्वा के संवेदनशील इलाकों में कुछ पुलिस और सैन्य चौकियों के ऊपर मछली पकड़ने वाले जाल लगाए जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इन जालों का उद्देश्य विस्फोटक लेकर आने वाले ड्रोन को चौकी तक पहुंचने से पहले रोकना है. गौरतलब है कि अप्रैल में हंगू जिले के सरकी पियाला पुलिस चेकपोस्ट पर ड्रोन हमला हुआ था. जिसके बाद अब पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन से बचने के लिए नया जुगाड़ लगा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

TTP लड़ाकों ने सुरक्षाकर्मियों पर की गोलीबारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 16 अप्रैल को ड्रोन से चौकी पर बम गिराए गए और इसके बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाकों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की. हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कई अन्य घायल हुए. अफगानिस्तान सीमा के नजदीक होने के चलते हंगू लंबे समय से सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जिले में 16 ड्रोन हमले हो चुके हैं. हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुरक्षा कर्मियों को बैरक से बाहर निकलते समय भी अतिरिक्त सुरक्षा का सहारा लेना पड़ता है.

महंगे एंटी-ड्रोन सिस्टम के मुकाबले सस्ता जुगाड़

पाकिस्तान ने इन चौकियों पर महंगे एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने के बजाय फिलहाल जाल का इस्तेमाल शुरू किया है. इन जालों को चौकी की छत और बाहरी दीवारों के बीच ऊपर की तरफ लगाया जा रहा है. एक चेकपोस्ट को इस तरह ढकने में करीब 1,400 डॉलर (लगभग 1.3 लाख रुपये) खर्च होने का दावा किया गया है. इसके मुकाबले आधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम की कीमत कई हजार डॉलर से लेकर लाखों डॉलर तक हो सकती है. पिछले कुछ महीनों में कोहाट, करक, बन्नू, लक्की मारवत और डेरा इस्माइल खान समेत अफगानिस्तान सीमा से लगे पांच जिलों की सुरक्षा चौकियों में ऐसे जाल लगाए गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ