---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का बड़ा बयान, कहा-जहां गोली लगी 8 नवंबर को फिर वहीं से शुरू करूंगा मार्च

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान रविवार को बड़ा बयान दिया है। वह बोले जहां मुझपर जानलेवा हमला हुआ। जहां मुझे गोली मारी गई। 8 नवंबर को मैं उसी प्वांइट से फिर मार्च की शुरूआत करूंगा। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान खान ने कहा, “हमने तय […]

---विज्ञापन---

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान रविवार को बड़ा बयान दिया है। वह बोले जहां मुझपर जानलेवा हमला हुआ। जहां मुझे गोली मारी गई। 8 नवंबर को मैं उसी प्वांइट से फिर मार्च की शुरूआत करूंगा। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान खान ने कहा, “हमने तय किया है कि हमारा मार्च आने वाले मंगलवार को वजीराबाद में उसी बिंदु से फिर से शुरू होगा जहां मुझे और 11 अन्य को गोली मारी गई थी और जहां एक शहीद हुए थे।”

---विज्ञापन---

 

इमरान ने पीटीआई के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले नोट में कहा “मैं यहां से (लाहौर में) मार्च को संबोधित करूंगा और हमारा मार्च, गति के आधार पर, अगले 10 से 14 दिनों के भीतर रावलपिंडी पहुंच जाएगा।” पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख ने कहा कि एक बार जब मार्च रावलपिंडी पहुंचेगा, तो वह इसमें शामिल होंगे और खुद इसका नेतृत्व करेंगे। बता दें इमरान खान को बीते गुरुवार को वजीराबाद में उनके लॉन्ग मार्च के दौरान गोली मार दी गई थी। उनके पैरों में गोली लग गई थी। पैर में चोट लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

---विज्ञापन---

हत्या की योजना बनाई जा रही

कथित हत्या के प्रयास के एक दिन बाद, पीटीआई प्रमुख ने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि उनके खिलाफ हत्या की योजना बनाई जा रही थी। खान ने अपने पहले संबोधन में कहा, “रैली में जाने से एक दिन पहले, मुझे पता था कि मेरे खिलाफ वजीराबाद या गुजरात में हत्या की योजना बनाई जा रही थी।” इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने ने कहा था कि पाकिस्तानी जनता के लिए केवल दो विकल्प बचे हैं एक शांतिपूर्ण या एक खूनी क्रांति।

कोई तीसरा रास्ता नहीं है

आगे पूर्व पीएम ने कहा “कोई तीसरा रास्ता नहीं है। मैंने देश को जागते देखा है।” “अब तय करें कि क्या हम बैलेट बॉक्स के माध्यम से या ईरान और श्रीलंका में देखी गई अराजकता के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से बदलाव ला सकते हैं,” उन्होंने एक अस्पताल में भर्ती होने के दौरान एक टेलीविज़न संबोधन के दौरान घटनाओं के क्रम की व्याख्या करने के बाद कहा। इससे पहले उन्हें अप्रैल में विश्वास मत से सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

First published on: Nov 06, 2022 07:51 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola