पाकिस्तान में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 23 से ज्यादा जवानों की मौत
पाकिस्तान में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 23 से ज्यादा जवानों की मौत
Written By Varsha Sikri

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला (Photo: AI)
Written By Varsha Sikri

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला (Photo: AI)
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार को सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें 23 से ज्यादा जवानों के मारे जाने की खबर है. जानकारी के मुताबिक, NH-25 से सेना का काफिला गुजर रहा था, इसी दौरान उसपर हमला हो गया. अटैक में कई सैनिक घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये घटना लासबेला के कशारी इलाके में हुई. इस रास्ते से करीब 15 वाहनों का काफिला गुजर रहा था. तभी काफिले को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया, जिसके बाद सुरक्षा वाहन में आग लग गई. कई जवानों को घायल हालत में बेला कैंप ले जाया गया.
आरोप है कि ये हमला बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) पर लगाया जा रहा है. ये संगठन पिछले कुछ महीनों में बलूचिस्तान में कई हमले कर चुका है, जिनमें सुरक्षा बलों, सरकारी बिल्डिंग्स और नेशनल हाईवे को निशाना बनाया गया. आज हुए अटैक के बाद सुरक्षा बल लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है. हमले में घायल हुए जवानों का इलाज बेला शिविर में किया जा रहा है. हालांकि पाकिस्तान आर्मी की तरफ से इस हमले के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
दरअसल, लासबेला NH-25 बलूचिस्तान के लिए बहुत अहमियत रखता है. लासबेला कराची के काफी करीब है. ये हाईवे कराची और क्वेटा को कनेक्ट करने का काम करता है और कई रणनीतिक इलाकों को कवर करता है. इसी रास्ते से सेना के काफिले, आम जनता और व्यापारिक वाहन होकर गुजरते हैं. ये तटीय रास्तों और पश्चिमी बलूचिस्तान को पोर्ट से जोड़ने का काम करता है. ऐसे रास्तों पर BLA की अकसर नजरें रहती हैं, यही वजह है कि रविवार को पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले के लिए उसे ही जिम्मेदार समझा जा रहा है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: