ओमान तट के पास मर्चेंट शिप पर हमला, 13 भारतीय बचाए गए, विदेश मंत्रालय ने की कड़ी निंदा

Oman News: मिडिल ईस्ट में जंग के हालात के कारण भारत को इसका दंश झेलना पड़ता है, हाल में एक ऐसे मर्चेंट वेसल पर हमला हुआ जिसमें 14 भारतीय नागरिक मौजूद थे, जिसमें से 13 को रेस्क्यू करने की खबर है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस अटैक की निंदा की है.

Merchant Ship Vessel AI Image

भारत ने मर्चेंट वेसल पर हमले की निंदा की (AI Image)

विज्ञापन

Indian MEA Condemns Attack on Merchant Ship: भारत ने ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज MT El Gaia पर हुए हमले की निंदा की है, जहां से 13 भारतीय क्रू मेंबर्स को बचाया गया. विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि एक और भारतीय नागरिक, जो अभी भी लापता है, उसे खोजने और बचाने की कोशिशें जारी हैं.

ओमान का आभार

इस जहाज पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे. ओमान में इंडियन एम्बेसी के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहा है. भारत ने पीड़ित क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद के लिए ओमान का आभार भी जताया.

विज्ञापन

तनाव कम करने की अपील

विदेश मंत्रालय ने रीजनल टेंशन को तुरंत कम करने की अपील की और सभी पक्षों से बातचीत और कूटनीति का रास्ता चुनने को कहा. भारत ने कहा कि कमर्शियल जहाजों, नाविकों, आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले स्वीकार नहीं किए जा सकते. नई दिल्ली ने इस बात पर भी जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग खुले और सुरक्षित रहने चाहिए ताकि कमर्शियल शिपिंग और जरूरी सामानों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी रह सके.

शिपिंग से जुड़ी दूसरी वारदात

ये ताजा हमला खाड़ी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुआ है. यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स एजेंसी ने बताया कि एक और जहाज पर इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरते वक्त किसी प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आग लग गई और क्रू सदस्यों को जहाज छोड़ना पड़ा. ईरान ने भी अपने तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हमले की खबर दी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और 4 क्रू मेंबर्स घायल हो गए.

सऊदी पर भी निशाना

सऊदी अरब को यमन के हूती विद्रोहियों की तरफ से किए गए अटैक का भी सामना करना पड़ा है. अधिकारियों ने सीमा-पार हमले के बाद जाजान में नुकसान की खबर दी, जबकि हूतियों ने सऊदी सैन्य ठिकाने पर हमले का दावा किया. हाल के ड्रोन हमलों में सऊदी अरब की 1200 किलोमीटर लंबी पूर्व-पश्चिम तेल पाइपलाइन को भी निशाना बनाया गया है. ये एक अहम रास्ता है जो होर्मुज से गुजरे बिना तेल निर्यात को लाल सागर तक पहुंचाने में मदद करता है.

विज्ञापन

ओमान में ईरान-खाड़ी वार्ता

उम्मीद है कि ईरानी अधिकारी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से समुद्री आवाजाही पर चर्चा करने के लिए ओमान में खाड़ी अरब देशों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे. तेहरान ने संकेत दिया है कि जलमार्ग को फिर से खोलना उसकी मांगें पूरी होने पर निर्भर करेगा, जबकि बातचीत का नतीजा क्या होगा, इसका अंदाजा लगाना फिलहाल मुश्किल है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ