'9/11 आतंकी हमले से पहले लादेन के निशाने पर था भारत', CIA की सीक्रेट रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका से पहले भारत पर आतंकी हमला करने की साजिश रची थी. यह खुलासा अमेरिका की CIA की रिपोर्ट में हुआ है, जो अब आतंकी हमले की 25वीं बरसी पर जारी की गई.

Osama bin Laden | Alqueda | Terrorist Attack

आतंकी हमले के बाद अमेरिकी सेना ने लादेन को पाकिस्तान में घुसकर मारा था. (Credit-X)

9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने एक खुफिया रिपोर्ट जारी की है, जिसमें अलकायदा और ओसामा बिन लादेन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं. 100 से ज्यादा पेजों वाले डॉक्यूमेंट के अनुसार, 9 सितंबर 2001 को अमेरिका में ट्विन टॉवर्स पर हमला करने से पहले अलकायदा और ओसामा बिन लादेन के निशाने पर भारत था. अलकायदा और लादेन ने अमेरिका से पहले भारत पर आतंकी हमला करने की साजिश रची थी, लेकिन पहले अमेरिका पर हमला किया, जिसके बाद अमेरिकी सेना ने लादेन को मार गिराया.

विज्ञापन
विज्ञापन

1988 में CIA ने बनाई थी 100 पेजों की रिपोर्ट

सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के लिए एक रिपोर्ट तैयार की थी, जो अब जारी की गई है. 28 अगस्त 1998 को फाइनल हुई इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘Bin Laden terrorist network still a threat’ था. इसमें उन सभी देशों के नामों का जिक्र किया गया है, जहां लादेन ने आतंकी हमला करने की साजिश रची हुई थी और वे देश अलकायदा की टॉप लिस्ट में थे. रिपोर्ट के अनुसार, ओसामा बिन लादेन भारत, मिस्र, कुवैत, सऊदी अरब, यमन, पाकिस्तान, युगांडा और नाइजीरिया में आतंकी हमले करना चाहता था.

ब्रिटेन भी था ओसामा बिन लादेन का निशाना

रिपोर्ट के अनुसार, ओसामा बिन लादेन के निशाने पर अमेरिका के साथ ब्रिटेन भी था. हालांकि ब्रिटेन में टारगेट फाइनल नहीं हुए थे, लेकिन अलकायदा ने दुनियाभर के 60 देशों में मौजूद अपने लोगों और सहयोगी नेटवर्क को ब्रिटेन पर आतंकी हमले की प्लानिंग करने के निर्देश दिए थे. अमेरिकन पुलिस और सेना के अधिकारियों ने तिराना और बाकू में आतंकी हमले की तैयारी कर रहे लादेन के गुर्गों को गिरफ्तार कराया था. नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और पूर्वी एशिया में ओसामा बिन लादेन ने अलकायदा का प्रसार किया था और वह अमेरिका का सबसे बड़ा विरोधी था.

विज्ञापन

अलकायदा के ठिकानों पर अमेरिका का हमला

CIA की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के मिसाइल अटैक में ओसामा बिन लादेन और अन्य आतंकी नेता बच गए थे. अगस्त 1998 में अफगानिस्तान और सूडान में अलकायदा के ठिकानों पर अमेरिका ने मिसाइल अटैक किए थे, क्योंकि उस समय अलकायदा ने केन्या और तंजानिया में अमेरिका के दूतावासों में बम धमाके किए थे. CIA के नए दस्तावेजों में 9/11 हमले से 3 साल पहले अलकायदा और लादेन के नेटवर्क तक अमेरिका की पहुंच और भारत निशाना होने के सबूत मिले, लेकिन भारत में आतंकी हमले की साजिश या लक्ष्य के सबूत नहीं मिले.

विज्ञापन

9/11 हमलों में करीब 3000 लोगों की मौत हुई

बता दें कि 11 सितंबर 2001 को अलकायदा के 19 आतंकियों ने अमेरिका पर आतंकी हमला किया था. 4 यात्री विमानों को हाईजैक करके आतंकियों ने 2 विमानों से न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की ट्विन टावर्स को टक्कर मारी थी. इससे दोनों गगनचुंबी इमारतें ढह गईं और सभी 19 आतंकियों समेत करीब 3000 लोग मारे गए थे. तीसरे विमान से वर्जीनिया के अर्लिंग्टन में पेंटागन की इमारत को टक्कर मारी थी. चौथे विमान यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 93 का था, जिसके यात्रियों ने आतंकियों का मुकाबला किया था, जिसके चलते विमान पेंसिल्वेनिया के मैदान में क्रैश होकर गिर गया था.

चौथे विमान से वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस या अमेरिकी कैपिटल को टक्कर मारी जानी थी. 9/11 आतंकी हमलों के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान पर हमला करके तालिबान में अलकायदा के आतंकियों को ढेर किया. ओसामा बिन लादेन को 2 मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में एक घर में घुसकर ढेर कर दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ