PTI
Read More
---विज्ञापन---
Pakistan PM Shehbaz Sharif Announced Petrol Subsidy: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बीच मोटरसाइकिल, रिक्शा और छोटे वाहनों के यूजर्स के लिए खास राहत योजना का ऐलान रविवार, 13 सितंबर 2026 को किया. पाक पीएमओ की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, शरीफ ने कहा, ‘इस मुश्किल घड़ी में हम जनता को अकेला नहीं छोड़ेंगे.’
इस स्कीम के तहत दोपहिया और तिपहिया वाहन इस्तेमाल करने वालों को हर महीने मैक्सिमम 20 लीटर पेट्रोल पर 100 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी. वहीं 800 सीसी तक के छोटे वाहनों के मालिकों को हर महीने मैक्सिमम 30 लीटर पेट्रोल पर इतनी ही सब्सिडी मिलेगी.
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत फिलहाल 370 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच इसमें उतार-चढ़ाव हो रहा है. शहबाज शरीफ ने योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार पेट्रोलियम कीमतों में इजाफे के कारण जनता पर पड़ने वाले बोझ से पूरी तरह वाकिफ है.
ये स्कीम सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात से इस्लामाबाद में और बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात से पूरे पाकिस्तान में लागू होगी. योजना के लिए रजिस्ट्रेशन रविवार से शुरू हो गया है और प्रॉसेस की जानकारी जागरूकता अभियान के जरिये जनता को दी जाएगी.
शहबाज शरीफ ने योजना के तहत मोटरसाइकिल, रिक्शा और छोटे वाहनों के पंजीकरण के लिए जानकारी मुहैया कराने में सहयोग करने पर प्रांतों का शुक्रिया अदा किया. पाकिस्तानी पीएम का ये ऐलान पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार की आलोचना के बीच हुआ है.
पाकिस्तान अपनी घरेलू जरूरत का बड़ा हिस्सा आयत किए जाने वाले क्रूड ऑयल से पूरा करता है. इसके मेन सप्लायर में सऊदी अरब, यूएई और इराक शामिल हैं. मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान अपने कच्चे तेल का करीब 80% इम्पोर्ट करता है. हालांकि 2026 में मिडिल के संकट और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में पाबंदी के कारण पाकिस्तान ने सप्लाई के वैकल्पिक रास्ते तलाशे हैं. सऊदी अरब के यानबू बंदरगाह से तेल मंगाने के इंतेजाम की गई, जबकि UAE और ओमान के बंदरगाहों का भी इस्तेमाल हो रहा है. इसके अलावा पाकिस्तान ने अपनी जरूरत पूरी करने के लिए अमेरिका से कच्चे तेल का आयात भी बढ़ाया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।