Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी अध्यक्ष इमरान खान को नो फ्लाई सूची में जोड़ दिया गया है। उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर भी कार्रवाई हुई है। सूत्रों के मुताबिक इस सूची में 80 लोगों के नाम हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि किसी अफसर या शहबाज सरकार ने नहीं की है। मीडिया समूह पाकिस्तान डेली ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान सरकार ने उनके विदेश भागने पर भी अंकुश लगा दिया है।
एक दिन पहले ही रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि 9 मई की हिंसा को लेकर इमरान खान की पॉलिटिकल पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को बैन करने के बारे में विचार किया जा रहा है।
रावलपिंडी पुलिस ने की थी ये मांग
पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया ग्रुप डॉन ने गुरुवार को बताया कि रावलपिंडी जिला पुलिस ने उनकी वांछित सूची में लगभग 319 नाम दिए हैं, और 245 पीटीआई कार्यकर्ताओं के नाम भेजे हैं जो संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की हिरासत में हैं। शेष 74 लोगों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। मंगलवार को लाहौर पुलिस ने 746 पीटीआई नेताओं को नो-फ्लाई सूची में शामिल करने की मांग की थी। इसके बाद सूची में शामिल किए जा सकने वाले पीटीआई कार्यकर्ताओं की कुल संख्या 991 हो गई है। पीएनआईएल के तहत पुलिस की वांछित सूची में शामिल व्यक्तियों को 30 दिनों के लिए देश से बाहर जाने से रोका जाता है।
9 मई को पाकिस्तान में हुआ था बवाल
अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 9 मई को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में जमकर हिंसा हुई थी। अगले दिन इमरान को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिहा किया गया था। हिंसा में 10 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।
यह भी पढ़ें: पाक के पूर्व पीएम इमरान खान को एक और झटका, फवाद चौधरी ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
3 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
5 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
6 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
7 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
9 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
10 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
11 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
13 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
13 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अफगानिस्तान में एक ही दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines