पाकिस्तान में फिर से अल्पसंख्यकों पर निशाना, भीड़ ने 5 चर्च और ईसाइयों के घरों को किया आग के हवाले
Edited By Pankaj Mishra

Pakistan Church Attack
Edited By Pankaj Mishra

Pakistan Church Attack
नई दिल्ली: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान में एकबार फिर अल्पसंख्यकों (Pakistan Church Attack) पर निशाना बनाया गया है। यहीं भीड़ ने 5 चर्च और ईसाइयों के घर को निशाना बनया और फिर आग के हवाले कर दिया है। कट्टरपंथियों ने चर्चों पर ये हमला कुरान के कथित अपमान का आरोप लगाकर किया है।
पूरा मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर फैसलाबाद का है। यहां कट्टरपंथी समूहों ने बुधवार को ये (Pakistan Church Attack) हमला किया। कट्टरपंथियों इन चर्चों पर ईशनिंदा को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर ये हमला किया। कट्टरपंथियों ने सबसे ईसाइयों के घरों में लूटपाट गई और फिर आग लगा दी गई।
यहां के बिशप मार्शल ने X (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी को साझा करते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Words fail me as I write this. We, Bishops, Priests and lay people are deeply pained and distressed at the Jaranwala incident in the Faisalabad District in Pakistan. A church building is being burnt as I type this message. Bibles have been desecrated and Christians have been… pic.twitter.com/xruE83NPXL
— Archbishop Dr Azad Marshall (@BishopAzadM) August 16, 2023
घटना के बाद से इलाके के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग डरे-सहमे हुए हैं और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ ही नहीं बल्कि अहमदिया मुस्लिमों के खिलाफ भी अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी रहती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: