हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Operation Sindoor के बीच पाकिस्तान पर एक और बड़ी आफत, प्यासे मरेंगे इन दो बड़े शहरों के लोग, बचा सिर्फ 35 दिन का पानी

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत के इस हमले से पाकिस्तान में इस वक्त हड़कंप का माहौल है। इसी बीच पीएम मोदी द्वारा सिंधु संधी को स्थगित किए जाने के फैसले का भी पाकिस्तान में असर दिखना शुरू हो गया है। पाकिस्तान के दो बड़े शहरों रावलपिंडी और इस्लामाबाद पर जल संकट मंडरा रहा है।

विज्ञापन
पाकिस्तान के खानपुर डैम में गिरा जलस्तर।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला ले लिया है। भारत की सेना ने पाकिस्तान पर किए गए मिसाइल हमले में कई आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जहां पाकिस्तान में इस वक्त हड़कंप का माहौल है, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी की ओर से किए गए वाटर स्ट्राइक का असर भी दिखना शुरू हो गया है। पाकिस्तान के खानपुर डैम का जलस्तर गिर गया है।

खानपुर डैम के जलस्तर गिरने का क्या होगा असर?

पाकिस्तानी अखबर डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, खानपुर डैम का जलस्तर गिरने से दो बड़े शहरों रावलपिंडी और इस्लामाबाद पर जल संकट मंडरा रहा है। डैम में उपलब्ध पानी केवल 35 दिनों तक ही लाभार्थियों की जरूरतों को पूरा कर सकता है। ऐसे में अगर आने वाले 10 से 15 दिनों में भारी बारिश नहीं हुई, तो डैम में पानी का स्तर बहुत तेजी से गिरकर लगभग मृत स्तर पर आ जाने की आशंका है। डैम के मुख्य हिस्से और स्पिलवे क्षेत्रों में पत्थर और मिट्टी की परतें दिखाई देने लगी हैं, जो जलवायु परिवर्तन और भूजल स्तर में खतरनाक गिरावट की ओर इशारा करती हैं। अधिकारियों के अनुसार, डैम का कैचमेंट एरिया मर्गल्ला हिल्स और गल्यात में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए हैं।

पेयजल और सिंचाई पर क्या पड़ेगा असर?

वर्तमान में खानपुर डैम का जलस्तर 1,935 फीट (AMSL) है, जो कि मृत स्तर 1,910 फीट से केवल 25 फीट अधिक है। मंगलवार को पानी का इनफ्लो केवल 82 क्यूसेक और आउटफ्लो 235 क्यूसेक दर्ज किया गया। डैम अथॉरिटी को डर सता रहा है कि ऐसी ही स्थिति रही तो उन्हें पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति रोकनी पड़ेगी। साथ ही रावलपिंडी और इस्लामाबाद में पेयजल आपूर्ति भी कम करनी पड़ेगी। इस समय राजधानी विकास प्राधिकरण (CDA) को 90 क्यूसेक प्रतिदिन और तक्षशिला इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सहित अन्य नगर निकायों और छोटे लाभार्थियों को 6.18 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। सिंचाई के लिए खैबर पख्तूनख्वा को 48 क्यूसेक और पंजाब को 42 क्यूसेक पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डैम में पानी केवल 35 दिनों के लिए ही उपलब्ध है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने दी ये चेतावनी

डैम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब को सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति रोकनी पड़ सकती है। वहीं, जल आपूर्ति संकट को देखते हुए वॉटर एंड सैनिटेशन एजेंसी (WASA) ने ‘वाटर कंट्रोल प्लान’ लागू कर दिया है। इसमें पानी की चोरी पर कार्रवाई, बिल न भरने वालों पर जुर्माना और गैर-आवश्यक इस्तेमाल पर प्रतिबंध शामिल है। यदि जल्दी बारिश नहीं हुई तो संकट और भी गंभीर हो सकता है।

रोजाना 20 करोड़ गैलन पानी की कमी

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, WASA के एमडी मोहम्मद सलीम अशरफ ने बताया कि रावलपिंडी में रोजाना पानी की मांग 50 मिलियन गैलन से अधिक है, जबकि आपूर्ति सिर्फ 3 करोड़ गैलन हो रही है, जिससे रोजाना 20 करोड़ गैलन की कमी हो रही है। खानपुर डैम इस्लामाबाद से लगभग 40 किमी और हरिपुर से 15 किमी दूर पोठोहार पठार के पास स्थित है और यह रावलपिंडी, इस्लामाबाद सहित आसपास के औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों को जल आपूर्ति करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola