ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब हमला नहीं करेगा इजरायल, ट्रंप ने मिडिल ईस्ट की जंग के बीच लिया यूटर्न

Middle East War: ईरान पर इजरायल के हमले और ईरान के कतर पर हमले से अमेरिका हिल गया है। इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप ने यूटर्न लेते हुए इजरायल पर लगाम लगाई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल को ईरान की गैस फील्ड पर हमले नहीं करने को कहा है।

Donald Trump

Credit- Social Media

विज्ञापन

US-Israel Iran War: ईरान युद्ध के बढ़ते दायरे से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब असहज महसूस करने लगे हैं। इसलिए उन्होंने पहली बार इजरायल के हमलों पर सीमारेखा खींच दी है। साथ ही ईरान को जंग रोकने के लिए अमेरिका की शर्तें मानने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा है कि इजरायल अब ईरान के साउथ पर्स गैस फील्ड पर हमला नहीं करेगा। अमेरिका के मित्र देश कतर के रास लाफान गैस प्लांट पर ईरान के जवाबी हमले ने अमेरिका और ट्रंप को असहज किया है।

Petrol Diesel Price: भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर? सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमले से कीमतों में लगी आग

विज्ञापन

ईरान ने एक साथ 9 देशों पर हमला किया

वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को यह समझाने और बताने की कोशिश कर रहे हैं कि अमेरिका को गैस फील्ड पर हमले की जानकारी नहीं थी। इजरायल ने ईरान में दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट साउथ पार्स पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने बीती रात 9 देशों पर एक साथ हमला करके युद्ध को ऐसा मोड़ दे दिया, जहां अमेरिका उससे अरब और उसके सहयोगी देशों पर हमला नहीं करने का आग्रह करने लगा है। क्योंकि अब तेल-गैस प्लांट पर हमले होने लगे हैं।

ईरान ने भी ऑपरेशन Madman चलाया

इजरायल के हमले के बाद ईरान ने ऑपरेशन Madman चलाया और कतर, UAE, सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, ओमान, जॉर्डन और ईराक को मिसाइलों और ड्रोन के निशाने पर लिया। इन 9 देशों में से 7 ऐसे देश हैं, जो दुनिया की सबसे धनी अर्थव्यवस्थाएं कहलाती हैं और यहां प्रति व्यक्ति आय दुनिया में सबसे ज्यादा है। ईरान के जवाबी हमले ने दुनिया के बाजारों को भयंकर झटका दिया है और भारतीय शेयर बाजार सहित दुनिया के कई बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

नए हमले के पीछे ईरान की मंशा क्या है?

बता दें कि इजरायल और अमेरिका ने पहले दुनिया को सबसे बड़े ऑयल प्लांट खर्ग द्वीप पर हमला किया था। अब इजरायल ने दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट साउथ पार्स पर हमला किया है, जबकि ईरान ने चेतावनी दी थी कि उसके तेल और गैस प्लांट को हाथ न लगाया जाए, लेकिन हमला होने से ईरान बौखला गया। ईरान के अरब देशों के तेल-गैस प्लांट पर हमला करने के पीछे की मंशा यही है कि दुनियाभर के देश इजरायल और अमेरिका पर सीजफायर करने के लिए दबाव डालेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ