Petrol Diesel Price: भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर? सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमले से कीमतों में लगी आग

Petrol Diesel Price: भारत में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ सकते हैं। क्योंकि गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी 5 तेल-गैस प्लांट पर हमला करने की धमकी दी है। इस वजह से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और गैस का ग्लोबल रेट भी बढ़ा है।

Petrol Diesel Price

इजरालय के हमले के बाद कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं।

US Israel Attacks Iran: भारत समेत दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर महंगा हो सकता है। भारत में गैस सिलेंडर पहले ही महंगा है, लेकिन अब इसके दाम और बढ़ने की आशंका है। वहीं पेट्रोल-डीजल के रेटभी बढ़ सकते हैं। क्योंकि इजरायल ने ईरान में दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट साउथ पार्स पर हमला किया है।

विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई की धमकी देते हुए ईरान ने खाड़ी देशों में 5 तेल और गैस ठिकानों पर हमल करने की धमकी दी। ईरान की सेना सऊदी अरब की SAMREF रिफाइनरी और जुबैल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, UAE के अल होसन गैस फील्ड और कतर की रास लाफान रिफाइनरी तथा मेसईद पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले कर सकती है।

विज्ञापन

कच्चे तेल के दाम 110 डॉलर तक पहुंचे

इजरायल के हमले के बाद कच्चे तेल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। हमले के बाद कच्चे तेल का दाम उछलकर करीब 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 109.91 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया, जो मंगलवार के रेट से 5% से ज्यादा है। वहीं ब्रिटेन में बेंचमार्क गैस प्राइस भी 6% बढ़कर 143.53 पेंस प्रति थर्म तक पहुंच गया, जो बाद में 140 पेंस से नीचे आ गया और यह खबर ग्लोबल मार्केट के लिए बहुत बुरी खबर है।

विज्ञापन

साउथ पार्स में 75 प्रतिशत गैस का उत्पादन

मिडिल ईस्ट में अब एक दूसरे के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को खुलकर निशाना बनाया जाने रहा है। तेल और गैस प्लांट पर हमलों की शुरुआत बुधवार शाम को हुई, जब इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर मिसाइल दागी। साउथ पार्स वह प्लांट है, जहां से ईरान की 75% नेचुरल गैस उत्पादित होती है। यहीं से दुनिया को गैस सप्लाई होती है। बिजली ग्रिड को करीब 80% गैस इसी प्लांट से मिलती है, लेकिन इस पर हमले से ईरान में बिजली संकट गहरा सकता है।

भारत में तेल-गैस कीमतों पर क्या होगा असर?

बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमले से भारत में गैस की कीमतों पर सीधा और काफी असर पड़ने की संभावना है। 18 मार्च को अमेरिका-इजरायल हमलों में असालुयेह (बुशहर प्रांत) में गैस प्रोसेसिंग प्लांट पर हमला किया, जिससे गैस की पाइपलाइन में आग लग गई और गैस का उत्पादन रोकना पड़ा। इससे पहले ईरान ने कतर की रास लाफान और मेसाईड गैस प्लांट पर ड्रोन अटैक किया था। इससे दुनिया का सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) उत्पादक प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

दुनिया की लगभग 20% ग्लोबल LNG सप्लाई कतर के प्लांट से और 20 गैस सप्लाई ईरान के गैस प्लांट से होती है। भारत LNG की जरूरतों के लिए मुख्य रूप से कतर पर निर्भर है, लेकिन अगर कतर में गैस का उत्पादन रुका और होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही बाधित हुई तो भारत में LNG का संकट भी गहरा जाएगा। भारत हर साल अपनी जरूरत के लिए LNG का 1.4 करोड़ टन से ज्यादा आयात करता है और LPG का 80-85% गल्फ (कतर, सऊदी आदि अरब) से आता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ