ईद पर पाकिस्तान-अफगानिस्तान में सीजफायर, काबुल में अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की मौत के बाद लिया गया फैसला

Pakistan Afghanistan Ceasefire: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले 3 महीने में दूसरी बार सीजफायर हुआ है। यह सीजफायर भी ईद के मौके पर हुआ है, जो सिर्फ 6 दिन तक लागू रहेगा। उसके बाद दोनों देश फिर एक दूसरे पर हमला कर सकते हैं।

Pakistan and Afghanistan conflict

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग दिसंबर 2025 से चल रही है।

Pakistan Afghanistan War Update: ईद के मौके पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सीजफायर हुआ है। सऊदी अरब, तुर्किये और कतर के अनुरोध पर दोनों देशों ने सहमति से संघर्ष विराम किया। तालिबान ने ‘रद अल-ज़ुल्म’ ऑपरेशन रोका। संघर्ष विराम 18-19 मार्च की आधी रात को लागू हुआ और 23-24 मार्च की रात तक लागू रहेगा।

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर एक पुनर्वास अस्पताल पर हमला करके 400 लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद सीजफायर की घोषणा की गई। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सीजफायर की पुष्टि की। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर सीजफायर की घोषणा की और इसे लेकर अहम जानकारी भी दी।

विज्ञापन

पाकिस्तान की पहल पर सीजफायर हुआ

मंत्री तरार ने बताया कि इस्लामों का सबसे पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर मनाया जाना है। इसके मद्देनजर पाकिस्तान ने पहल की और सऊदी अरब, कतर और तुर्किये को बीच में लेकर अफगानिस्तान से संघर्ष विराम की बात की और सीजफायर की डेट फाइनल करके सैन्य अभियान ‘गजब-लिल-हक’ को बीच में अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया।

विज्ञापन

तरार ने बताया कि सीजफायर 24 मार्च तक लागू रहेगा, लेकिन अगर इन 6 दिन में सीमा पर से किसी भी तरह के हमले की पहल हुई तो जवाबी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि ईद-उल-फितर के अवसर पर हमले नहीं किए जाएंगे और सीजफायर का पालन किया जाएगा।

400 लोगों का सामूहिक कब बनाई गई

बता दें कि अफगान सरकार ने पाकिस्तान के हमले में मारे गए 400 लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार कर दिया है। कब्र बुलडोजर से खोदी गई और सभी 400 लोगों को एक ही कब्र में दफनाया गया है। पाकिस्तान ने एक पुनर्वास अस्पताल पर हमलसा किया था, जिसमें 408 लोगों की मौत हो गई और 265 लोग घायल हुए, जो उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान ने 400 लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं पाकिस्तान ने कहा कि काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इसमें लोगों के मारे जाने को लेकर अफगानिस्तान दुष्प्रचार कर रहा है। वहीं UNHCHR यानी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने 400 लोगों की मौत की जांच की मांग की है।

विज्ञापन

कार्यालय के प्रवक्ता थमीन अल-खीतान ने कहा कि हमले और 400 लोगों की मौत की तुरंत, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए और दोषियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए जाएं और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। जांच करके पता लगाना चाहिए कि 400 लोगों की मौत का दोषी कौन है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ