Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

बेटे के मोटापे से परेशान था बाप, ट्रेडमिल पर दौड़ा-दौड़ाकर ले ली जान! वायरल हुआ घटना का वीडियो

New Jersey Murder Live Video: अमेरिका के न्यू जर्सी में एक पिता को बेटे की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। वारदात का वीडियो भी सामने आया है। बच्चा मोटा था, इसलिए परेशान पिता ने उसको कुछ ऐसा करने पर मजबूर किया। जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चा 6 साल का था, जिसकी हत्या का ट्रायल कोर्ट में चला।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: May 2, 2024 17:55
killer father
बच्चा और हत्यारोपी पिता। फोटो-एक्स

US Crime News: यूएस से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। यहां एक पिता के ऊपर 6 साल के बच्चे की हत्या का आरोप लगा है। वारदात के वीडियो में दिख रहा है कि पिता अपने बच्चे को ट्रेडमिल पर दौड़ने के लिए मजबूर कर रहा है। बच्चा बार-बार गिर रहा है। पिता का नाम क्रिस्टोफर जे ग्रेगोर है, जिसके ऊपर बच्चे कोरी मिकसिओलो की हत्या का आरोप है। पिता के ऊपर लगभग 2 साल पहले 2 अप्रैल 2021 को हत्या के आरोप लगे थे। ये वीडियो कुछ सप्ताह पहले का था। बाद में बच्चे की मौत हो गई थी। 20 मार्च 2021 को बच्चे चोटें लगी थीं।

---विज्ञापन---

पिता एक नहीं माना, मजबूर करता रहा बच्चे को

बच्चा अपने पिता के साथ न्यू जर्सी के बार्नेगाट में रहता था, जो अटलांटिक सिटी के नॉर्थ में 40 किलोमीटर दूर पड़ता है। जिम का वीडियो कोर्ट में दिखाया गया है। वीडियो में ग्रेगर जॉगिंग कर रहे कोरी के पास दिख रहा है। वह अचानक ट्रेडमिल की गति को तेज कर देता है। लेकिन कोरी संभल नहीं पाता और जमीन पर गिर जाता है। लेकिन ग्रेगोर बच्चे को शर्ट से उठाकर फिर ट्रेडमिल पर दौड़ाने लगता है। इसके बाद बच्चा फिर गिर जाता है। पिता फिर भी वैसे ही करता है। बच्चा 5 बार गिरता है। लेकिन पिता कोरी को मजबूर करता रहता है। बच्चा मोटा था, जिसकी वजह से पिता परेशान था। 5 बार गिरने के बाद पिता ट्रेडमिल की स्पीड कुछ कम करता है।

यह भी पढ़ें:‘हिंदुओं की बेटियां लूट का माल नहीं’…सिंध में धर्म परिवर्तन बढ़ने पर इस पाकिस्तानी सीनेटर ने कही बड़ी बात

अभियोजकों की ओर से बताया गया कि बच्चा इसी वजह से चोटिल हुआ था। सहायक अभियोजक जेमी श्रॉन ने जूरी को बताया कि बच्चे को पिता इलाज के लिए दक्षिणी महासागर मेडिकल सेंटर में लेकर गया था। बच्चा नींद में उल्टियां कर रहा था। कोरी को एमरजेंसी वार्ड 6 में भर्ती किया गया था। लेकिन शाम को 5 बजे उसको मृत घोषित कर दिया गया। 3 अप्रैल को शव का पोस्टमार्टम किया गया। मेडिकल करने वाले डॉ. डांटे रागुसा के अनुसार गिरने के कारण बच्चे को हार्ट और लिवर में चोटें लगी थी। जिसके कारण सूजन आ गई।

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया था-मर्डर

सितंबर 2021 में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. थॉमस एंड्रयू ने मामले की समीक्षा की थी, जिन्होंने इसे मर्डर बताया था। उन्होंने कहा था कि कोरी के साथ काफी दुर्व्यवहार किया गया। उसकी पसलियों में घाव हो गए थे। पेट के बल गिरने पर कई जगह चोटें लगीं। ग्रेगोर के वकील मारियो गैलुची ने कहा कि चोटों से नहीं, बच्चा इन्फेक्शन से मरा था। सबूतों का ग्रेगोर से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन कोर्ट ने इसे सही नहीं माना। वहीं, बच्चे की मां ब्रे मिक्सिओलो को कोर्ट में रोते देखा गया। वह गवाह के तौर पर मौजूद थी। उसे चोटों की जानकारी थी। वह बच्चे की जान को लेकर भी चिंतित थी।

First published on: May 02, 2024 05:55 PM

संबंधित खबरें