नेतन्याहू ने किया था ट्रंप का ब्रेनवॉश? इजरायल के चक्कर में ईरान से भिड़ा अमेरिका!

क्या नेतन्याहू ने ट्रंप का ब्रेनवॉश कर अमेरिका को युद्ध में झोंका? खुफिया रिपोर्ट्स के विपरीत, ट्रंप ने इजरायल के दबाव में ईरान पर हमला कर भारी राजनीतिक विवाद मोल ले लिया है.

Iran Israel War latest news (11)
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल का ईरान पर साझा हमला अब बड़े विवादों में घिर गया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यह स्वीकार कर सबको चौंका दिया है कि अमेरिका इस युद्ध में इसलिए कूदा क्योंकि इजरायल ने पहले ही ईरान पर हमला करने का मन बना लिया था. व्हाइट हाउस को डर था कि अगर इजरायल अकेले वार करता है तो ईरान पलटवार में खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा. इसी मजबूरी के चलते ट्रंप प्रशासन ने इजरायल का साथ दिया और ईरान पर पहले हमला कर दिया. अब अमेरिका के भीतर ही ट्रंप की आलोचना हो रही है और सांसद मार्क वॉर्नर जैसे नेता सवाल उठा रहे हैं कि इजरायल के खतरे को अमेरिका का खतरा मान लेना बहुत बड़ी भूल है.

नेतन्याहू ने ट्रंप के दिमाग में यह बात बैठाई

विशेषज्ञों का मानना है कि बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को युद्ध के लिए तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई है. नेतन्याहू ने ट्रंप के दिमाग में यह बात बैठाई कि ईरान को जड़ से मिटाना दोनों देशों के अस्तित्व के लिए जरूरी है. इजरायली प्रधानमंत्री ने ट्रंप को यकीन दिलाया कि अगर वे खामेनेई के शासन को खत्म कर देते हैं, तो उनका नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा. ट्रंप को यह लालच दिया गया कि वे ईरान पर हमला करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बनकर महान बन जाएंगे. नेतन्याहू लगातार यह नैरेटिव सेट कर रहे हैं कि ईरान पिछले 47 सालों से अमेरिका की बर्बादी के सपने देख रहा है और उसने ट्रंप की हत्या की साजिश भी रची थी.

विज्ञापन

खुफिया रिपोर्ट और ट्रंप के दावों में अंतर

राष्ट्रपति ट्रंप इस जंग को सही ठहराने के लिए जिन सबूतों का हवाला दे रहे हैं, अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियां ही उन्हें गलत बता रही हैं. ट्रंप का दावा है कि ईरान अमेरिका तक मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइलें बना रहा था, लेकिन पेंटागन की डीआईए रिपोर्ट के मुताबिक ईरान 2035 से पहले ऐसी तकनीक हासिल नहीं कर सकता. इसी तरह ट्रंप ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को तत्काल खतरा बताया, जबकि आईएईए की रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने 2015 की डील के बाद से परमाणु हथियार बनाने का काम रोक दिया था. खुद पेंटागन ने संसद को बताया था कि ईरान की ओर से अमेरिका पर पहले हमले की कोई संभावना नहीं थी, जो ट्रंप के दावों पर सवालिया निशान लगाता है.

जंग की लंबी खींचती बिसात और परिणाम

इस महायुद्ध को लेकर ट्रंप ने शुरुआत में अनुमान लगाया था कि यह चार से पांच हफ्तों में खत्म हो जाएगा, लेकिन अब वे इसे लंबे समय तक खींचने की तैयारी की बात कर रहे हैं. नेतन्याहू की रणनीति ईरान में पूरी तरह ‘सत्ता परिवर्तन’ करने की है और वे अमेरिका को इसमें मोहरा बना रहे हैं. अमेरिका के भीतर विपक्ष का आरोप है कि ट्रंप केवल अपने फैसले को सही साबित करने के लिए झूठ फैला रहे हैं. सच्चाई यह है कि ईरान से अमेरिका को कोई सीधा खतरा नहीं था, बल्कि यह पूरी जंग इजरायल के हितों की रक्षा के लिए लड़ी जा रही है. अब देखना यह होगा कि क्या अमेरिका इस दलदल से बाहर निकल पाएगा या फिर वह एक अंतहीन संघर्ष में फंस चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ