PM Modi France Visit: विदेशी जमीं पर पीएम मोदी को क्यों याद आए वीर सावरकर? सेकंड वर्ल्ड वॉर से भी है कनेक्शन

PM Modi France Visit: पीएम मोदी ने सावरकर के पूरे प्रकरण पर कहा कि मार्सिले में महान वीर सावरकर ने भागने का प्रयास किया था। आज प्रधानमंत्री का फ्रांस दौरे का अंतिम दिन है।

Narendra Modi Visits Cemetery in Marseille France_
विज्ञापन

Narendra Modi Visits Cemetery in Marseille France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों फ्रांस दौरे पर हैं। बुधवार को अपने दौरे के तीसरे दिन प्रधानमंत्री ने फ्रांस के मार्सिले में एक कब्रिस्तान का दौरा किया। वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मार्सिले के ऐतिहासिक मजारग्यूज कब्रिस्तान पहुंचे।

बता दें इस कब्रिस्तान में प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध में बलिदान हुए भारतीय सैनिकों की कब्रें हैं। पीएम इन्हीं सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कब्रिस्तान गए थे। इसके अलावा अपने दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी ने फ्रांस में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी किया। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को पेरिस पहुंचे थे।

विज्ञापन

सावरकर ने 8 जुलाई 1910 को मार्सिले में पानी के जहाज से भागने की कोशिश की थी

पीएम मोदी ने मार्सिले में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को भी याद किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिख कि भारत की स्वतंत्रता की खोज में यह शहर विशेष महत्व रखता है। दरअसल, सावरकर ने 8 जुलाई 1910 को मार्सिले में पानी के जहाज एचएमएस मोरिया से भागने की कोशिश की थी, लेकिन वे एक खिड़की से फिसलकर किनारे पर तैर गए थे। उन्हें फ्रांसीसी अधिकारियों ने पकड़ लिया और जहाज़ पर मौजूद अधिकारियों को वापस सौंप दिया था।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं को भी दिया धन्यवाद

पीएम मोदी ने सावरकर के पूरे प्रकरण पर प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर आगे लिखा कि यहीं पर (मार्सिले) महान वीर सावरकर ने भागने का प्रयास किया था। मैं मार्सिले के लोगों और उस समय के फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मांग की थी कि उन्हें ब्रिटिश हिरासत में न सौंपा जाए। उनका कहना था कि वीर सावरकर की बहादुरी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ