China के खिलाफ भारत का एक्शन, देश में बैन होंगी 100 से ज्यादा वेबसाइटें

India Prohibited China Websites: देश में चीनी निवेश घोटाले वाली वेबसाइट बैन होंगी। ऐसी 100 से ज्यादा वेबसाइट हैं, जिन्हें प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

---विज्ञापन---

Modi Government Prohiobited China Websites: देश की मोदी सरकार ने चीन के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार को सरकार ने फैसला लिया कि देश में चीनी निवेश घोटाले वाली वेबसाइट बैन होंगी। ऐसी 100 से ज्यादा वेबसाइट हैं, जिन्हें प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि यह वेबसाइट भारतीय नागरिकों को टारगेट करके देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे कई मामले सामने आए, जिसके बाद मोदी सरकार ने बिजनेस जगत के दिग्गजों बात करके चीनी वेबसाइटें बैन करने का फैसला लिया। इससे चीन को अरबों का नुकसान झेलना पड़ सकता है।

गृह मंत्रालय ने की बैन लगाने की सिफारिश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर वेबसाइटें ब्लॉक करने की सिफारिश की थी। इससे पहले देश में 250 चीनी APP बैन की थी, जिनमें टिकटॉक भी शामिल थी।

सेंसिटिव डाटा इकट्ठा कर रही थीं मोबाइल ऐप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीनी मोबाइल ऐप देश के सेंसिटिव यूजर का डाटा जुटा रही थीं। साथ ही इस डाटा का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही थीं। हाल ही में पबजी गेम के इंडियन वर्जन BGMI को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के ऐप स्टोर से हटाया गया था, जबकि इसक यूजर 100 मिलियन से ज्यादा हो गए थे।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

N24 Whatsapp Group

कई राज्यों ने की थी गृह मंत्रालय से शिकायत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई राज्यों ने चीनी वेबसाइटों की पहचान करके उन्हें बैन करने की सिफारिश की थी। उन सिफारिशों पर ही गृह मंत्रालय ने एक्शन लिया और सूचना प्रसारण मंत्रालय से वेबसाइटों को बैन करने की सिफारिश की।

First published on: Dec 05, 2023 06:41 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें