मैक्सिकन झंडे के रंग में रंगा नजर आया ऐतिहासिक कुतुबमीनार, जानें क्या है पूरा मामला
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Mexico Independence Day : लैटिन अमेरिकी देश मैक्सिको ने शनिवार 16 सितंबर को अपना 213 स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर दिल्ली के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित स्मारक कुतुबमीनार पर मैक्सिको के नेशनल कलर्स और नेशनल फ्लेग को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर कुतुबमीनार हरे, सफेद और लाल रंग में रंगा हुआ नजर आया।
दरअसल भारत और मैक्सिको की दोस्ती बहुत पुरानी है। मैक्सिको की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में एक समारोह भी आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता भारत में मौजूद मैक्सिकन राजदूत फेडेरिको सालास ने की।
Monumentos icónicos de Nueva Delhi, como el Qutub Minar, que data del siglo 13 y es Patrimonio Mundial de UNESCO, se iluminaron con los colores patrios de 🇲🇽 en ocasión de nuestra conmemoración de 213 años de independencia @IndianExpress @DDIndialive @lopezdoriga @Javier_Alatorre pic.twitter.com/Z8jeuShFsm
— Embassy of Mexico in India 🇲🇽 (@EmbaMexInd) September 16, 2023
भारत में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर मैक्सिको के राजदूत काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर पोस्ट कर कहा कि 13वीं शताब्दी में बना और यूनेस्को विश्व धरोहर शामिल प्रतिष्ठित कुतुब मीनार को हमारी आजादी के 213 साल पूरे होने के मौके पर मेक्सिको के राष्ट्रीय रंगों में रोशन किया गया था। उन्होंने इसे गर्व पूर्ण क्षण बताते हुए भारत-मेक्सिको के मजबूत दोस्ती का संकेत बताया।
En India celebramos el 213 Aniversario de la independencia de 🇲🇽 con una gran Fiesta Patria en compañía de integrantes de la comunidad mexicana y otros sectores de la sociedad 🇮🇳. La ceremonia del Grito estuvo presidida por el Emb @fsalasl. @IndianExpress @livemint @timesofindia pic.twitter.com/OimIpGLtwk
— Embassy of Mexico in India 🇲🇽 (@EmbaMexInd) September 16, 2023
वहीं इससे पहले मैक्सिको के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मैक्सिकन सरकार को शुभकामनाए संदेश दिया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हम विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता है।
Warm felicitations & greetings to FM @aliciabarcena & the Government and people of Mexico on their Independence Day.
Reaffirm our commitment to our Privileged Partnership.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 16, 2023
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: