Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

खामेनेई के बेटे मोजतबा बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने चुना नेता

ईरान की 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' यानी विशेषज्ञों की सभा ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता चुना है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 4, 2026 13:57

Iran Israel War: युद्ध के बीच ईरान को नया सुप्रीम लीडर मिल गया है। ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ यानी विशेषज्ञों की सभा ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता चुना है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। तभी से इस पद को दोबारा भरने के लिए प्रयास हो रहे थे। हालांकि चर्चा है कि मोजतबा को नया नेता चुनने का फैसला इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) यानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के दबाव में लिया गया है।

गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने एक साथ ईरान पर अटैक किया था। इसमें उसी रात ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी हमला शुरू किया। खाड़ी के करीब 7 देशों पर अमेरिकी बेस को निशाना बनाया। इससे करीब पूरा मिडिल ईस्ट जल उठा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक खामेनेई की हत्या करना सही या गलत? जानें युद्ध के नियम

‘ईरान इंटरनेशनल’ और अन्य मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट के अनुसार, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स में 88 वरिष्ठ मौलवी शामिल थे। इस सभा में 56 साल के मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: खत्म हो रहे अमेरिका के हथियार! ईरान से लेकर यूक्रेन तक की जंग ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन

सूत्रों का कहना है कि मोजतबा के चुनने के पीछे ईरान के शक्तिशाली ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्न्स’ (IRGC) का भारी दबाव रहा है। सेना और IRGC ने इस युद्ध और संकट के समय में मोजतबा को सुप्रीम लीडर के लिए सबसे उपयुक्त और सुरक्षित विकल्प माना है। औपचारिक घोषणा का इंतजारः हालांकि चुनाव की खबरें पश्चिमी और विपक्षी मीडिया में प्रमुखता से सामने आ गई हैं, लेकिन ईरानी प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी है।

First published on: Mar 04, 2026 07:02 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.