Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

ईरान पर बड़ा हमला, मेहराबाद एयरपोर्ट पर बमबारी, बुशहर में प्लेन तबाह, नेतन्याहू बोले- हम रुकेंगे नहीं

इजराइल ने ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया. ईरानी मीडिया के अनुसार, हमलों में दक्षिणी शहर बूशहर एयरपोर्ट पर एक पार्क्ड ईरानी यात्री विमान को जमीन पर ही नष्ट कर दिया गया. पीएम नेतन्याहू बोले- 'अभी और भीषण होंगे हमले'

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 3, 2026 22:02
US Israel Iran strikes

इजराइली वायु सेना ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान के व्यस्त मेहराबाद हवाई अड्डे और दक्षिण में स्थित बुशहर हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया है. बुशहर में हमले के दौरान जमीन पर खड़ा एक ईरानी यात्री विमान पूरी तरह नष्ट हो गया है. कई जगहों पर विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. पूर्वी तेहरान के हकीमिए इलाके में भी हमले हुए, जहां इजराइल ने पहले ही लोगों को इलाका छोड़ने की चेतावनी दी थी. बुशहर एयरपोर्ट पर हमले में एक पार्क्ड पैसेंजर एयरक्राफ्ट पूरी तरह तबाह हो गया, जिससे ईरान की एयरलाइंस को बड़ा नुकसान पहुंचा है.

नेतन्याहू बोले-हमले रुकने वाले नहीं हैं

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे ईरान के खिलाफ ‘सटीक और शक्तिशाली’ कार्रवाई बताया, जो इजराइल की सुरक्षा के लिए जरूरी है. नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइली पायलट ईरान और लेबनान के आसमान में उड़ान भर रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि यहूदी राष्ट्र ‘बड़ी ताकत’ से जवाब देना जारी रखेगा और हमले रुकने वाले नहीं हैं. ईरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये हमले अमेरिका-इजराइल के संयुक्त ऑपरेशन का हिस्सा हैं.

---विज्ञापन---

ईरान में तबाही का मंजर

तेहरान के घरेलू उड़ानों के मुख्य केंद्र मेहराबाद एयरपोर्ट पर कई मिसाइलें गिरीं, जिससे वहां आसमान में धुएं का गुबार देखा गया. दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर के हवाई अड्डे पर खड़े एक ‘ईरान एयर’ के विमान पर सीधा हमला हुआ. नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान तब तक नहीं रुकेगा जब तक कि लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते. इससे पहले इजराइली सेना ने दावा किया था कि उन्होंने तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की इमारतों पर भी सटीक बमबारी की है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2026 10:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.