चीन में कुछ बड़ा होने वाला है! 40 दिनों के लिए क्यों बंद हुआ ताइवान का एयरस्पेस?

एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने बिना कोई स्पष्टीकरण दिए अपने समुद्री क्षेत्र को 40 दिनों के लिए बंद करने का नोटिस जारी किया है। यह एयरस्पेस दक्षिण कोरिया के पास येलो सी से जापान के पास ईस्ट चीन सी तक फैला हुआ है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Xi Jinping.jpg

मिडिल ईस्ट जंग का आज 38वां दिन है। अब इसका पूरी दुनिया में साफ दिखाई दे रहा है। इसी बीच चीन में हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। चीन गणराज्य के ताइवान द्वीप पर 40 दिनों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

27 अप्रैल से 6 मई तक चीन ने ताइवान से बड़े एयरस्पेस को बंद कर दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रविवार की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने बिना कोई स्पष्टीकरण दिए अपने समुद्री क्षेत्र को 40 दिनों के लिए बंद करने का नोटिस जारी किया है। यह एयरस्पेस दक्षिण कोरिया के पास येलो सी से जापान के पास ईस्ट चीन सी तक फैला हुआ है।

विज्ञापन

चीन का यह कदम ये ऐसे वक्त हो रहा है जबकि अमेरिका ईरान में उलझा हुआ है और इस क्षेत्र से सैन्य साजो सामान भी मिडिल ईस्ट ले जाया गया है। पहले ऐसे एयरस्पेस Airspace की बंदी सैन्य अभ्यासों के लिए होतीं थी लेकिन वो चंद दिनो की होती है। इतने लम्बे एयरस्पेस बंदी के फैसले के पीछे की वजह किसी को नहीं बताया है।

विज्ञापन

चीन द्वारा आरक्षित क्षेत्र ताइवान के मुख्य द्वीप से भी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें शंघाई के उत्तर और दक्षिण में स्थित अपतटीय हवाई क्षेत्र भी शामिल है। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन के अनुसार, यह क्षेत्र दक्षिण कोरिया की ओर पीले सागर से लेकर दक्षिण में जापान की ओर पूर्वी चीन सागर तक फैला हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अतीत में जारी की गई इसी तरह की चेतावनियों का इस्तेमाल विमानन अधिकारियों को चीनी सैन्य अभ्यासों के बारे में चेतावनी देने के लिए किया जाता था, जो आमतौर पर कुछ ही दिनों तक चलते हैं। हालांकि, बीजिंग ने इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अभ्यास की घोषणा नहीं की है, जिससे “ताइवान के आसपास सैन्य उड़ानों में एक अस्पष्ट विराम के बाद एक नया विमानन रहस्य उत्पन्न हो गया है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ