ईरान ने ठुकराया ट्रंप का सीजफायर प्रस्ताव, जंग खत्म करने के लिए पाकिस्तान के जरिए भेजी 10 शर्तें

ईरान ने क्षेत्र में सभी लड़ाइयों का पूर्ण अंत, अमेरिकी प्रतिबंधों में छूट, पुनर्निर्माण के लिए सहायता, होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित आवाजाही नियमों से निर्धारित हो, जैसे शर्तें युद्ध रोकने के लिए रखी हैं.

Trump
विज्ञापन

ईरान ने अमेरिका से सीजफार का पाकिस्तान के जरिए आए प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, ईरान ने अस्थायी संघर्ष विराम को सिरे से खारिज करते हुए अपने शर्तों पर स्थायी समाधान की मांग की है. ईरान ने युद्ध की समाप्ति के लिए पाकिस्तान के जरिए 10 सूत्री जवाबी प्रस्ताव भेजा है. ईरान का मानना है कि केवल संघर्ष विराम पर्याप्त नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय शांति का स्थायी हल जरूरी है.

ईरान ने क्षेत्र में सभी लड़ाइयों का पूर्ण अंत, अमेरिकी प्रतिबंधों में छूट, पुनर्निर्माण के लिए सहायता, होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित आवाजाही नियमों से निर्धारित हो, जैसे शर्तें युद्ध रोकने के लिए रखी हैं. ईरान ने स्पष्ट किया कि उसकी शर्तों पर ही स्थायी समझौता संभव है – अन्यथा कोई समझौता नहीं होगा.

Advertisment

ट्रंप की आखिरी डेडलाइन

वहीं, दूसरी ओर सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर कहा है कि ईरानियन लोग मजबूत और सक्षम लड़ाके हैं लेकिन अब दुश्मन पिछले महीने जैसा मजबूत नहीं रहा. साथ ही ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के लिए अंतिम डेडलाइन बताई है. उन्होंने कहा कि अगर शांति समझौता न हुआ तो भारी हमले होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान में नई सरकार पिछली सरकारों से काफी ज्यादा समझदार है.

विज्ञापन

ईरान की यूनिवर्सिटी पर हमला

ईरान का MIT’ कहे जाने वाले Sharif University of Technology पर अमेरिका-इजरायल ने हमला किया है. हमलों में लेबोरेटरी, इमारत, मस्जिद और डेटा सेंटर को नुकसान पहुंचा. यूनिवर्सिटी के पास में स्थित एक गैस फैक्ट्री को भी नुकसान पहुंचा है. ईरान ने दावा किया कि ज्ञान के केंद्र को उड़ाने के लिए बंकर-बस्टर बम का इस्तेमाल किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ