---विज्ञापन---

दुनिया

‘बुधवार सुबह 5:30 बजे, पहले डील कर ले ईरान’, ट्रंप ने फिर बढ़ाई हमले की डेडलाइन

दुनिया पर महायुद्ध का खतरा! डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया मंगलवार रात 8 बजे तक का आखिरी समय, कहा- या तो समुद्र का रास्ता खोलो या नरक भोगने को तैयार रहो. जानिए क्या है ट्रंप का 'पावर प्लांट और ब्रिज डे' प्लान

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Apr 6, 2026 06:41
Donald trump
डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल के पहले हफ्ते में ही युद्ध को खत्म करना चाहते हैं।

अमेरिका ने जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ हरमुज को फिर से खोलने के लिए ईरान को नई डेडलाइन दे दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर बेहद आक्रामक लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान मंगलवार रात 8 बजे ((भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह साढ़े 5 बजे)) तक होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से खोल दे, वरना उसे भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने लिखा था: “मंगलवार ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा, दोनों एक साथ! जैसा पहले कभी नहीं हुआ!!! स्ट्रेट ऑफ हरमुज खोल दो, तुम पागल बास्टर्ड्स, वरना तुम नर्क में जीओगे – बस देखते रहो! अल्लाह की जय!”

क्या है पावर प्लांट और ब्रिज डे?

ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर ईरान डील नहीं करता या स्ट्रेट नहीं खोलता, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा संयंत्रों (पावर प्लांट्स) और पुलों समेत सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह नष्ट कर देगा. ट्रंप ने अपने पोस्ट में इसे पावर प्लांट डे और ब्रिज डे करार दिया. ट्रंप ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि अगर तय समय सीमा तक समुद्र का यह रास्ता नहीं खुला, तो मंगलवार को ईरान के बिजली घरों और पुलों को निशाना बनाया जाएगा. ट्रंप ने साफ कहा, “या तो रास्ता खोलो, या नरक में रहने के लिए तैयार हो जाओ.”

---विज्ञापन---

बातचीत की एक आखिरी उम्मीद

धमकी के बीच ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि सोमवार को समझौता होने की अच्छी संभावना है. उन्होंने फॉक्स न्यूज को बताया कि इस समय बातचीत चल रही है. अगर ईरान झुक जाता है और रास्ता खोल देता है, तो अमेरिका हमला टाल सकता है. हालांकि, इजरायल ने भी साफ कर दिया है कि वह ईरानी ऊर्जा केंद्रों पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार है और केवल अमेरिकी हरी झंडी का इंतजार कर रहा है.

‘ईरानी नागरिक अपने सरकार से डरते हैं ‘

ट्रंप ने Axios को दिए इंटरव्यू में यह भी कहा कि ईरानी नागरिक अपने सरकार से डरते हैं और अमेरिका के ऐसे कदम का समर्थन कर सकते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा, “वे डर में जी रहे हैं… लेकिन हम बीच में युद्ध छोड़कर नहीं जाएंगे.” कुछ दिन पहले ट्रंप ने एक और पोस्ट में ईरान के सबसे बड़े पुल के नष्ट होने का जिक्र करते हुए लिखा था: “ईरान का सबसे बड़ा पुल हमेशा के लिए गिर गया… और अभी बहुत कुछ बाकी है! ईरान को डील करने का समय आ गया है, वरना कुछ भी नहीं बचेगा जिसे महान देश बनाया जा सकता था!”

---विज्ञापन---
First published on: Apr 06, 2026 06:29 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.