---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

दुनिया ही नहीं अब US में भी मजाक बने ट्रंप! अमेरिकी नेताओं ने राष्ट्रपति को क्यों बताया ‘पागल’?

ईरान से युद्ध के बीच कई बार ट्रंप अपनी बात से पलट चुके हैं। अब इसका खामियाजा ट्रंप को बाहर के देशों के साथ ही अमेरिकी नेताओं और जनता से भी भुगतना पड़ रहा है। अमेरिकी नेताओं ने यहां तक ट्रंप को पागल और खतरनाक आदमी तक बोल दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

मिडिल ईस्ट में जंग को 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। ट्रंप के अटैक और सीजफायर पर बार बार बदलते बयानों के चलते दुनियाभर में ट्रंप का मजाक बना हुआ है। इसका असर अमेरिका की छवि पर भी पड़ रहा है। अब ट्रंप की बातों और दावों को लोगों ने गंभीरता से लेना बंद कर दिया है। ईरान से युद्ध के बीच कई बार ट्रंप अपनी बात से पलट चुके हैं। अब इसका खामियाजा ट्रंप को बाहर के देशों के साथ ही अमेरिकी नेताओं और जनता से भी भुगतना पड़ रहा है। अमेरिकी नेताओं ने यहां तक ट्रंप को पागल और खतरनाक आदमी तक बोल दिया है।

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य जेक ऑचिनक्लॉस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर स्ट्राइक का ऑर्डर देकर पूरी तरह फेल हो गए हैं। सांसद ने ट्रंप को इतिहास का एकमात्रा ऐसा राष्ट्रपति बताया, जिसने अकेले जंग शुरू की और हार गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ईरान के प्रदर्शनकारियों को भेजी बंदूकें, हुईं 45 हजार मौतें’, ट्रंप के कबूलनामा से मचा बवाल

इसके अलावा सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने ट्रंप के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर गंभीर टिप्पणी की। सैंडर्स ने कहा कि एक खतरनाक और दिमागी तौर पर असंतुलित व्यक्ति की बकवास कहा है। सैंडर्स ने कहा कि ईरान में युद्ध शुरू होने के एक महीने बाद ईस्टर संडे को यूनाइटेड स्टेट्स के प्रेसिडेंट का यह बयान है। कहा कि कांग्रेस को अब एक्शन लेना होगा और इस युद्ध को खत्म करना होगा।

---विज्ञापन---

ट्रंप की पूर्व सहयोगी और पूर्व कांग्रेसवुमन मार्जोरी टेलर ग्रीन ने ट्रंप और उनके प्रशासन के सदस्यों को चेताया कि वे ईश्वर से क्षमा मांगें और ट्रंप की पूजा करना बंद करें। टेलर ग्रीन ने कहा कि ट्रंप पागल हो चुके हैं और उनके प्रशासन के लोग इसमें सहभागी हैं।

इसके अलावा डेमोक्रेटिक लीडर और सीनेटर चक शूमर ने कहा कि ट्रंप सोशल मीडिया पर एक पागल आदमी की तरह बकवास कर रहे हैं और युद्ध अपराधों की धमकी दे रहे हैं और साथियों को अलग-थलग कर रहे हैं। हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन और डेमोक्रेटिक कांग्रेसी ग्रेगरी मीक्स ने कहा कि ट्रंप के पोस्ट में ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जो गंदी और बेतुकी थी। कहा कि यह ताकत नहीं है इससे गलत अंदाज़ा लगाने का खतरा बढ़ता है और US की साख कम होती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: चीन में कुछ बड़ा होने वाला है! 40 दिनों के लिए क्यों बंद हुआ ताइवान का एयरस्पेस?

First published on: Apr 06, 2026 12:54 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola