चीन में बना दुनिया का सबसे लंबा आउटडोर एस्केलेटर, कुछ ही मिनट में पहाड़ पर पहुंच जाएंगे

चीन में दुनिया का सबसे बड़ा आउटडोर एस्केलेटर बना है. ये 905 मीटर लंबा एस्केलेटर लोगों को 80 मंजिला ऊंचाई तक सिर्फ 20 मिनट में पहुंचा देता है.

World’s Longest Outdoor Escalator Opens in China

Credit: Social Media

विज्ञापन

चीन ने एक बार फिर दुनिया को हैरान कर दिया है. इस बार देश ने दुनिया का सबसे लंबा आउटडोर एस्केलेटर तैयार किया है, जो लोगों के लिए एक अनोखा अनुभव बन गया है. ये खास एस्केलेटर चीन के चोंगकिंग (Chongqing) शहर के वुशान काउंटी में बनाया गया है और इसे ‘वुशान गॉडेस एस्केलेटर’ नाम दिया गया है. ये एस्केलेटर करीब 905 मीटर लंबा है, जो लगभग एक किलोमीटर के बराबर है. इसकी ऊंचाई इतनी है कि ये लगभग 80 मंजिला इमारत जितनी ऊंचाई तक पहुंचाता है. इस एस्केलेटर की सबसे खास बात यह है कि यह एक ही मशीन नहीं है, बल्कि कई हिस्सों से मिलकर बना एक पूरा सिस्टम है. इसमें 21 एस्केलेटर, 8 लिफ्ट, 4 मूविंग वॉकवे और कई पैदल पुल शामिल हैं.

कितना समय लगता है?

इस पूरे सिस्टम से ऊपर तक पहुंचने में करीब 20 से 21 मिनट का समय लगता है. पहले जहां लोगों को पहाड़ी रास्तों से चलकर ऊपर जाने में लगभग एक घंटा लग जाता था, वहीं अब यह सफर काफी आसान और तेज हो गया है. ये प्रोजेक्ट खास तौर पर चोंगकिंग के पहाड़ी इलाके को ध्यान में रखकर बनाया गया है. ये शहर अपने कठिन भूगोल और ऊंचाई-नीचाई वाले इलाकों के लिए जाना जाता है. ऐसे में ये एस्केलेटर स्थानीय लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने में मदद करेगा.

विज्ञापन

एस्केलेटर बना आकर्षण का केंद्र

इसके अलावा, ये एस्केलेटर सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट सुविधा ही नहीं बल्कि एक पर्यटन आकर्षण भी बन गया है. रास्ते में कई व्यू पॉइंट बनाए गए हैं, जहां से लोग खूबसूरत पहाड़ों और यांग्त्जे नदी के नजारे देख सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये एस्केलेटर फरवरी 2026 में आम लोगों के लिए खोला गया था और शुरुआत में ही लाखों लोग इसका इस्तेमाल कर चुके हैं. ये प्रोजेक्ट चीन की आधुनिक इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर की ताकत को भी दिखाता है. इस तरह चीन का ये नया एस्केलेटर न सिर्फ एक रिकॉर्ड बना रहा है, बल्कि ये दिखाता है कि कैसे तकनीक और सोच के जरिए मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों को भी आसान बनाया जा सकता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ