'नेतन्याहू के इशारों पर चलेंगे तो पूरा क्षेत्र जल उठेगा…', ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का पलटवार

ईरान ने चेतावनी दी है कि वाशिंगटन का यह अड़ियल रुख न केवल खाड़ी क्षेत्र को आग में झोंक देगा, बल्कि खुद अमेरिका के लिए भी ‘जीता-जागता नर्क’ साबित होगा.

Donald-Trump
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई अपशब्दों से भरी और बेहद आक्रामक धमकी के कुछ ही घंटों बाद, तेहरान ने कड़ा पलटवार किया है. ईरान ने चेतावनी दी है कि वाशिंगटन का यह अड़ियल रुख न केवल खाड़ी क्षेत्र को आग में झोंक देगा, बल्कि खुद अमेरिका के लिए भी ‘जीता-जागता नर्क’ साबित होगा.

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद-बगेर गालिबाफ ने ईरान को दी गई ट्रंप की अपशब्दों से भरी धमकी के तुरंत बाद ट्वीट किया, ‘आपके लापरवाह कदम संयुक्त राज्य अमेरिका को हर एक परिवार के लिए एक जिंदा नर्क की ओर में खींच रहे हैं. अगर आप नेतन्याहू के आदेशों का पालन करने पर अड़े रहे तो हमारा पूरा क्षेत्र जलने वाला है. कोई गलती न करें: आप इन युद्ध अपराधों के जरिए कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे.’

Advertisment

ट्रंप ने क्या दी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ईरान को तुरंत होर्मुट स्ट्रेट खोलना होगा, नहीं तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. उन्होंने कहा कि मंगलवार को पावर प्लांट और पुल उड़ा दिए जाएंगे. साथ ही कहा कि या तो होर्मुज स्ट्रेट तुरंत खोल दो, वरना नरक बना देंगे.

इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक और पोस्ट किया है. ट्रूथ पर किए पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम!’ भारतीय समय के मुताबिक, उस वक्त बुधवार के सुबह 6.30 बजे होंगे. इसका सीधा संकेत है कि ट्रंप ने ईरान पर हमले का समय बताया है.

विज्ञापन

बता दें, अमेरिका ने अहम जलमार्ग रूट होर्मुज स्ट्रेट को खोलने को लेकर ईरान को अल्टिमेटम दिया है. होर्मुज स्ट्रेट से क्रूड ऑयल और गैस का ग्लोबल खपत का पांचवां हिस्सा यहां से आता जाता है. ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद इस रूट को बंद कर दिया था. जिसके बाद सैंकड़ों टैंकर होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हुए हैं. इसकी वजह से भारत समेत कई देशों में एनर्जी क्राइसिस के संकेत दिख रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ