Israel Iran War Updates: इजरायल के लिए जासूसी करने वाले को ईरान ने फांसी पर चढ़ाया, मोसाद के लिए करता था काम

Iran Israel War Updates: इजरायल और ईरान में छिड़ी लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों देश एक दूसरे को बर्बाद करने पर तुले हैं। सैन्य ठिकानों और सरकारी मंत्रालयों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों में भी ड्रोन और मिसाइल अटैक किए जा रहे हैं। तनाव का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Israel Iran War LIVE Updates

Israel Iran War LIVE Updates

विज्ञापन

Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल और ईरान के बीच 72 घंटे से युद्ध छिड़ा हुआ है। इजरायल ने रविवार को ईरान के विदेश मंत्रालय को टारगेट करके मिसाइलें दागीं। ईरान के रक्षा मंत्रालय पर भी इजरायल हमला कर चुका है। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने इजरायल पर 100 UAV दागे, जिन्हें इजरायल ने इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया। ईरान का दावा है कि इजरायल के हमले में 225 ईरानी लोग मारे जा चुके हैं। 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अमेरिका के ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ग्रुप का दावा है कि ईरान में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान ने ईरान को दी साथ की गारंटी

इजरायल का दावा है कि ईरान के हमले में इजरायल के 15 लोग मारे गए। 350 से ज्यादा घायल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। ईरान और इजरायल की जंग में अब पाकिस्तान भी कूद गया है। पाकिस्तान ने इजरायल के खिलाफ ईरान का साथ देने की गारंटी दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान और इजरायल के बीच समझौता कराना चाहते हैं। उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान की तरह ईरान और इजरायल का तनाव भी शांत करा देंगे। आइए ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी लड़ाई से जुड़े आज दिनभर के लाइव अपडेट्स देखते हैं…

विज्ञापन

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ