हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'ट्रंप को खुश करने के लिए...', ईरान में हिंसा के बीच सुप्रीम लीडर खामेनेई का पहला रिएक्शन; US पर साधा निशाना

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे आंदोलन में पहली बार ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर खुलकर हमला बोला है. खामेनेई ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि ‘ट्रंप का भी पतन होगा. उन्होंने आगे कहा कि ईरान में कुछ लोग दूसरे देश के नेता को खुश करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं. जिन्हें हम सबक सिखाएंगे.’

विज्ञापन

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे आंदोलन में पहली बार ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर खुलकर हमला बोला है. खामेनेई ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि ‘ट्रंप का भी पतन होगा. उन्होंने आगे कहा कि ईरान में कुछ लोग दूसरे देश के नेता को खुश करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं. जिन्हें हम सबक सिखाएंगे.’

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने ईरान के सरकारी टेलीविजन पर ब्रॉडकास्ट हुए अपने संबोधन में कहा कि ट्रंप को यह जान लेना चाहिए कि फिरौन, निमरूद, रजा शाह और मोहम्मद रजा जैसे विश्व के तानाशाह अपने घमंड के चरम पर गिराए गए थे. उनका (ट्रंप) भी पतन होगा.’

उन्होंने आगे कहा कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक अशांति के आगे कभी नहीं झुकेगा. सबको जान लेना चाहिए कि इस्लामिक रिपब्लिक सैकड़ों हजार सम्मानित लोगों के खून से सत्ता में आई है और वो भाड़े के लोगों के सामने पीछे बिल्कुल नहीं हटेगी.’

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों पर ट्रंप को खुश करने के आरोप

खामेनेई ने कहा कि प्रदर्शनकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘प्रदर्शनकारी ट्रंप को खुश करना चाहते हैं. अगर उन्हें देश चलाना आता, तो वो अपना देश चलाते, यहां दखल नहीं दे रहे होते.’ उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के अंदर कई गंभीर समस्याएं हैं.

यह भी पढ़ें- ‘तो ट्रंप आपको मार देंगे’, अमेरिकी सीनेटर ने दी ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को धमकी

विज्ञापन

ईरान में हो रही हिंसा पर भड़के खामेनेई

ईरान में हो रही हिंसा को लेकर भी खामेनेई जमकर भड़के. खामेनेई ने कहा, ‘दंगाइयों को सबक सिखाएंगे और डोनाल्ड ट्रंप अपने देश को संभालें. प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए खामेनेई ने कहा, ‘कुछ उपद्रवी अपने देश की सरकारी संपत्ति नष्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं.’

वहीं, देश के लोगों से एकता बनाए रखने की अपील के साथ खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों को धमकी देते हुए कहा कि विदेशी एजेंटों से सहयोग करने वालों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola