UN में ईरान का साथ देकर भारत ने दुनिया को चौंकाया, 'NO' वोट से पश्चिमी देशों को दिखाया आईना

India Support Iran in UN: भारत ने ईरान के पक्ष में मजबूत रुख अपनाते हुए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में ईरान के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव के विरोध में NO वोट देकर दुनिया को चौंका दिया है. पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद ईरान का साथ देना भारत की स्वतंत्र विदेश नीति का स्पष्ट उदाहरण है.

India Support Iran in UN
विज्ञापन

India Support Iran in UN: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के विशेष सत्र में 22 जनवरी को पश्चिमी देशों की ओर से लाए गए प्रस्ताव में ईरान में 28 दिसंबर 2025 से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हुई घटनाओं पर गहरी चिंता जताई गई थी. इन प्रदर्शनों को मुख्य रूप से आर्थिक संकट, महंगाई और मुद्रा अवमूल्यन से जुड़ी जनता की नाराजगी से शुरू हुआ बताया गया, जो पूरे ईरान में फैल गया. प्रस्ताव में ईरान सरकार द्वारा प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई को मानवाधिकार उल्लंघन’ करार देते हुए तत्काल जांच की मांग की गई थी. प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग, गिरफ्तारियां, और अन्य गंभीर आरोप शामिल थे. भारत ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट देकर ईरान का साथ दिया.

यह भी पढ़ें: ईरान से युद्ध की तैयारी? US के एयरक्राफ्ट कैरियर और फाइटर जेट तैनात, इजरायल भी अलर्ट

विज्ञापन

प्रस्ताव पर मतदान के क्या रहे नतीजे

फ्रांस, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया सहित कई पश्चिमी और अन्य देशों ने ईरान के खिलाफ लाए गए इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. वहीं, भारत और चीन समेत 7 वोट इस प्रस्ताव के विरोध में पड़े. 14 देशों में अपना स्टैंड कॉमन रखा. ईरान ने इस प्रस्ताव को राजनीतिक और बाहरी हस्तक्षेप करार देते हुए खारिज किया तथा कहा कि उसके पास अपनी जांच के स्वतंत्र तंत्र हैं. भारत ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट देकर ईरान का खुलकर साथ दिया. इससे पहले भारत ने भारत ने 2022 में महसा अमिनी प्रदर्शनों पर आए समान प्रस्ताव पर भी ईरान का समर्थन किया था

पश्चिमी दबाव के आगे नहीं झुकता भारत

भारत की यह नीति उसके रणनीतिक हितों से जुड़ी है, जिसमें ईरान से ऊर्जा आयात, चाबहार पोर्ट जैसे प्रोजेक्ट और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखना शामिल है. भारत हमेशा जोर देता है कि मानवाधिकार के मुद्दों पर राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से बचा जाना चाहिए. इस वोट से भारत ने अपनी स्वतंत्र विदेश नीति को दोहराया, जिसमें वह पश्चिमी दबाव के आगे नहीं झुकता और दोस्त देशों के साथ खड़ा रहता है. ईरान के साथ भारत के संबंध मजबूत हैं, और यह कदम दोनों देशों के बीच विश्वास को और मजबूत करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ