ईरान से युद्ध की तैयारी? US के एयरक्राफ्ट कैरियर और फाइटर जेट तैनात, इजरायल भी अलर्ट

डोनाल्ड ट्रेप ने ईरान से हिंसा रोकने की चेतावनी दी और दावा किया कि अमेरिकी दबाव के चलते ईरान में फांसी की साजिशें रुकीं हैं. जून 2025 के 12 दिवसीय युद्ध के बाद लापता 10 परमाणु हथियारों के बराबर 400 किलो समृद्ध यूरेनियम को लेकर ईरान का रूख तनाव बढ़ा रहा.

Preparing for war with Iran US
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ लॉन्च के ठीक 24 घंटे बाद अमेरिका-ईरान संबंध फिर गरमाए. वैश्विक शांति का दावा करने वाले इस संगठन के बाद अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में सैन्य जमावड़ा तेज कर दिया. गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर और हमलावर पनडुब्बी से लैस यूएसएस अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप अरब सागर में फारस की खाड़ी की ओर बढ़ रहा. यहां तक कि ट्रैकिंग से बचाव के लिए दक्षिण चीन सागर से मोड़े गए इस बेड़े के ट्रांसपोंडर भी बंद कर दिए हैं.

इजरायल भी हुआ एक्टिव


F-15E स्ट्राइक ईगल जेट्स पश्चिम एशिया में तैनात हो चुके, जबकि केसी-135 रिफ्यूलर टैंकर लंबी दूरी हमलों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. थाड एवं पैट्रिएट एंटी-मिसाइल सिस्टम इजरायल-कतर जैसे सहयोगियों में एक्टिव हैं. अमेरिका का यह कदम ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों से जुड़ा माना जा रहा है. बता दें कि ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार में अब तक देश में 3117 से ज्यादा मौतें हुईं, जबकि मानवाधिकार संगठन 20000 से अधिक मौतों का दावा करता है.

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी अमेरिका को चेतावनी


इस बीच डोनाल्ड ट्रेप ने ईरान से हिंसा रोकने की चेतावनी दी और दावा किया कि अमेरिकी दबाव के चलते ईरान में फांसी की साजिशें रुकीं हैं. जून 2025 के 12 दिवसीय युद्ध के बाद लापता 10 परमाणु हथियारों के बराबर 400 किलो समृद्ध यूरेनियम को लेकर ईरान का रूख तनाव बढ़ा रहा. वहीं, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अमेरिका-इजरायल पर प्रदर्शनों को भड़काने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ