भारत ने अचानक छोड़ा चिनाब का पानी, पाकिस्तान में बाढ़ के हालात

India Vs Pakistan: भारत ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को हर तरफ से चोट पहुंचाना शुरू कर दिया है। पहले सिंधु जल समझौता निलंबित किया। वहीं, अब अचानक से चिनाब का पानी छोड़ दिया है, जिससे पाकिस्तान में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसको लेकर पाकिस्तान में अलर्ट जारी हो गया है।

Pakistan
विज्ञापन

India Vs Pakistan : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हर तरफ से कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। सिंधु जल समझौता निलंबित होने के बाद भारत ने चिनाब का पानी बिना जानकारी के छोड़ दिया है। इससे पाकिस्तान में बाढ़ के हालात बन गए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अब पूरी तरह से अपनी कमर कस ली है। आतंकवाद के गढ़ माने जाने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने हर तरह से कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु समझौता निलंबित कर दिया था। इससे पाकिस्तान में पानी को लेकर संकट उभरने के आसान बन गए थे।

अब भारत ने चिनाब का पानी अचानक छोड़ दिया है, जिससे बाढ़ के हालात पाकिस्तान में बन गए हैं। इसको लेकर पाकिस्तान में अलर्ट भी जारी किया गया है। दरअसल सिंधु जल संधि के चलते भारत पानी छोड़ने से पहले पाकिस्तान को अलर्ट देता था, लेकिन संधि निलंबित होने बाद बिना अलर्ट के पानी छोड़ दिय गया है, जिससे पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान पर चौतरफा वार

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत में बैठकों का दौर जारी है। भारत ने आर्मी को एक्शन लेने की खुली छूट भी दे दी है। समुद्र पर भी पाकिस्तान पर भारत ने शिकंजा कसा है। इसके साथ ही पाकिस्तान की फ्लाइट अब भारत के एयरस्पेस में प्रवेश नहीं कर सकती है।

भारी बारिश के वजह से भारत ने जम्मू-कश्मीर के सलाल बांध से पानी को छोड़ दिया है, जिसके बाद पाकिस्तान में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी का जलस्तर सामान्य से 5 से 7 फीट ऊपर है। इससे पीओके के निचले हिस्सों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सुरखपुर, उरी, हेडमाराला, माड़ीखोखराम, बहलोलपुर, गंगवाल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर झेलम नदी भी ऊफान पर है। इससे पीओके में दहशत है। नदी ने एक रात में 8 से 10 फीट तक ऊपर है। इंडिया ने बिना चेतावनी के पानी छोड़ दिया है। इससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

पीओके माना जाता है आतंक का गढ़

जिस पीओके को आंतक का गढ़ माना जाता है, वहां अब बाढ़ के हालात हो गए हैं। इससे वहां की आबादी डरी हुई है। पाकिस्तान ने भी भारत के पानी रोकने के एक्शन को जंग के बराबर माना है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी इस बात को माना है कि भारत के इस फैसले से पाकिस्तान के लोग भूख और प्यास से मर सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ