हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जम्मू-कश्मीर में कहां-कहां ब्लैक आउट? हर तरफ गूंज रही सायरन की आवाज

India-Pak Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक बार फिर जम्मू कश्मीर में तनाव का माहौल गया है। लगातार दूसरे दिन पाक की नापाक हरकत के चलते जम्मू कश्मीर के कई शहरों में ब्लैक आउट किया गया है।

विज्ञापन
jammu kashmir black out

India-Pak Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में तनाव का माहौल गया है। लगातार दूसरे दिन पाक की नापाक हरकत के चलते जम्मू कश्मीर के कई शहरों में ब्लैक आउट किया गया है। शुक्रवार को शाम ढलते ही शहर में जोरदार धमाके सुनाई दिए। इसके बाद पूरे इलाके में ब्लैक आउट कर दिया गया। सायरन की तेज आवाज से स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। जम्मू, पुंछ, राजौरी, नगरोटा, सांबा, अखनूर, श्रीनगर समेत कई शहरों में ब्लैकआउट किया गया है।

घर के अंदर रहने और लाइटें बंद रखें निवासी

पाक की नापाक हरकत के बाद जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने खुद ब्लैक आउट और जम्मू में सायरन सुनाई देने की जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने तत्काल प्रभाव से पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया और निवासियों को घर के अंदर रहने और लाइटें बंद रखने की सलाह दी गई। सेना के जवानों  ने पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती जिलों में मोर्चा संभाला हुआ है।

इन शहरों में ब्लैक आउट

जम्मू, पुंछ, राजौरी, नगरोटा, सांबा, अखनूर, श्रीनगर समेत और अन्य सीमावर्ती इलाकों में भी सायरन बजाए गए। इन सभी शहरों में ब्लैक आउट किया गया है। सड़कों पर सन्नाटा और अंधेरा छाया हुआ है। हर तरफ सायरन की आवाज गूंज रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

बदला लेने से बौखलाया पाकिस्तान

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके बाद से पाकिस्तान लगातार सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी जारी है। जिसे भारतीय सेना नाकाम कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola