Knifeman stabbed woman and two men to death: एक पार्टी में घुसकर अज्ञात हमलावर ने महिला समेत तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं, हमलावर ने आठ अन्य लोगों को चाकू मारकर घायल किया है। घायलों में पांच की हालत गंभीर है, सभी घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जर्मनी में शुक्रवार देर रात सोलिंगन के 650 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक पार्टी के दौरान हुई है।
सिक्योरिटी ने क्यों नहीं रुकने दिए गाने
वारदात के बाद पार्टी में म्यूजिक चला रहे डीजे ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि पार्टी में चाकू चल रहे थे इस बीच कुछ सिक्योरिटी पर्सनल मेरे पास आए उन्होंने संगीत नहीं रोकने और लगातार बजाते रहने की बात कही। वारदात के बाद मैं करीब 10 से 15 मिनट तक मैं गाने चलाता रहा। सिक्योरिटी पर्सनल का इसके पीछे तर्क था कि लोग डर जाएंगे और सदमे में आ जाएंगे, जिससे उन्हें यहां से बाहर निकालना मुश्किल होगा।
वारदात के कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चला है
इस सब के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल आने के बाद स्टेज से ऐलान कर लोगों को घटनास्थल से हटाया गया। वहीं, पुलिस के अनुसार घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से हत्यारे की पहचान कर ली गई है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। फिलहाल वारदात के कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चला है।
पुलिस छावनी में तब्दील है पूरा इलाका
बताया जा रहा है कि हमलावर लोगों के गर्दन पर वार कर रहा था, जैसे वह उन्हें केवल मारने ही आया हो और वह उनकी मौत सुनिश्चित करना चाहता था। बता दें सोलिंगन जर्मनी के बड़े शहरों में से एक है यहां करीब 1.60 लाख की आबादी है। इस घटना के बाद से पूरे शहर में नाकेबंदी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है, हत्यारे की तलाश की जा रही है। ये पूरी घटना शहर के मध्य में स्थित फ्रॉनहोफ नामक बाजार में हुई है। जहां लाइव संगीत के लिए एक मंच बनाया गया था।
संबंधित खबरें
Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
41 mins agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
2 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
4 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
5 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
6 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
13 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
14 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
17 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines