भुप्पी राणा के आदमी की हत्या के पीछे था मोस्ट वांटेड गोल्डी बराड़ का हाथ! ऐसे किया मुखबिर का सफाया

Most Wanted Terrorist Goldy Brar: प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाने वाले कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अब रूस में एक वारदात को अंजाम दिया है। बराड़ ने कहा है कि गैंग की मुखबिरी कर रहे अपने दुश्मन के एक आदमी की उसने रूस में ही हत्या करवा दी है।

Goldy Brar

Goldy Brar

विज्ञापन

Goldy Brar Gangster : भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक और हत्या में अपना हाथ होने का दावा किया है। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि उसने कुख्यात गैंगस्टर भुप्पी राणा के आदमी की रूस में हत्या करवाई थी। बराड़ ने कहा कि भुप्पी राणा ने अपने आदमी को मुखबिर बनाकर हमारी गैंग में शामिल कराया था।

विज्ञापन

इस शख्स का नाम अजय राणा था। गोल्डी बराड़ गैंग में शामिल होने के बाद वह यहां की जानकारियां भुप्पी राणा तक पहुंचाने लगा। बराड़ के अनुसार जब अजय राणा की सच्चाई का पता चला तो उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बराड़ ने सोशल मीडिया पर अजय राणा की तस्वीर भी पोस्ट की है। बता दें कि गोल्डी बराड़ ने ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी कराई थी।

अमेरिका से गैंग चलाता है बराड़

गोल्डी बराड़ इस समय भारत और कनाडा में वांटेड है। फिलहाल वह अमेरिका में रह रहा है और वहीं से अपराधों को अंजाम दे रहा है। बता दें कि गोल्डी-बराड़-बिश्नोई गैंग के लोगों की दुश्मनी की वजह से भारत में ही नहीं बल्कि कनाडा, फिलीपींस और रूस तक में लोगों की जान जा रही है। बराड़ पाकिस्तान की मदद से भारत में आतंकी गतिविधियों को भी अंजाम देता रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ