कौन है गैंगस्टर कपिल सांगवान? लंदन में बैठकर ली नफे सिंह हत्याकांड की जिम्मेदारी

Nafe Singh Rathee: कपिल सांगवान दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। उसने अपराध की दुनिया में नंदू भी कहा जाता है। उसका आरोप है कि नफे सिंह ने उसके दोस्त और जीजा के हत्यारों की मदद की थी। अपनी पोस्ट में कपिल सांगवान ने आरोप लगाया कि नफे सिंह बहादुरगढ़ में जमीन कब्जाने का काम करता था।

Nafe Singh Rathee, Kapil Sangwan,

कपिल सांगवान

Nafe Singh Rathee: इनेलो नेता नफे सिंह राठी हत्याकांड में बुधवार को नया खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा कि नफे सिंह की गैंगस्टर मंजीत महाल से दोस्ती थी। मंजीत का भाई संजय और नफे सिंह एक साथ प्रॉपर्टी का काम करते थे। गैंगस्टर कपिल सांगवान ने आगे लिखा कि जो मेरे दुश्मन से हाथ मिलाएगा मैं उसका ये ही अंजाम करूंगा। हालांकि अभी हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने इस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करने की बात की है। पुलिस के अनुसार कई बार बदमाश अपनी दहशत फैलाने के लिए भी ऐसी पोस्ट करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कपिल सांगवान ने बताई हत्या की वजह

अपनी पोस्ट में कपिल सांगवान ने कहा कि नफे सिंह गलत आदमी था। उसने अपनी राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाकर बहादुरगढ़ में बड़ी संख्या में लोगों की जमीन पर कब्जा किया। बता दें फिलहाल इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की जांच सीबीआई कर रही है। उन पर 50 से अधिक गोलियां चलाई गईं थी। घटना में नफे सिंह समेत दो लोगों की मौत हुई थी।

कौन है गैंगस्टर कपिल सांगवान?

जानकारी के अनुसार कपिल सांगवान दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। उसने 12वीं तक की पढ़ाई विकासपुरी से की थी। इसके बाद उसने गुरुग्राम स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट में दाखिला लिया था। अपराध की दुनिया में लोग उसे नंदू के नाम से भी जानते हैं। फिलहाल वह पेरोल पर रिहा है। वह इंग्लैंड में रहता है। उस पर वसूली और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ