Gisele Pelicot Case: फ्रांस की एक अदालत ने ऐसे शख्स को 20 साल जेल की सजा सुनाई है, जो अपनी ही पत्नी का रेप करवाता था। आरोपी पहले अपनी पत्नी को ड्रग्स देकर बेहोश करता, फिर अजनबी लोगों को बुलाकर उसका सौदा करता था। महिला ने 9 साल तक हैवानियत को झेला। आरोप था कि 90 लोगों ने इस दौरान उससे रेप किया। अब गुरुवार को कोर्ट ने नशीली दवाओं और रेप के 51 मामलों में दोषी को सजा सुनाई है। पीड़िता का नाम गिसेले पेलिकॉट है, जिन्होंने मामला सामने आने के बाद अपनी पहचान छिपाने से इनकार कर दिया था। आज लोग उनके साहस की सराहना कर रहे हैं। पेलिकॉट के पूर्व पति डोमिनिक पेलिकॉट ने 9 साल तक उनके साथ हैवानियत की। खुद भी ड्रग्स देकर कई बार रेप किया।
दोषी पेलिकॉट लोगों से ऑनलाइन अपनी बीवी गिसेले का सौदा करता था। अजनबी लोग जब रेप करते तो वह वीडियो भी बनाता था। अब उसे 5 जजों के पैनल ने 20 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट में 47 लोगों की पहचान आरोपियों के तौर पर हुई थी। इन लोगों को भी दोषी करार दिया गया है। दो लोगों को रेप के प्रयास और दो को सेक्सुअल असॉल्ट का दोषी पाया गया है।
कोर्ट के फैसले पर लोगों ने जताई खुशी
कोर्ट का फैसला आने के बाद दक्षिणी फ्रांसीसी शहर एविग्नन में काफी लोग इकट्ठा हो गए। पीड़िता के समर्थन में कई लोगों ने कोर्ट के फैसले की सराहना की। सोशल मीडिया पर भी फैसले को लेकर प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई लोगों ने कहा कि हो सकता है कि कपल ने सहमति से ये सब किया हो। अगर सहमति है तो फिर रेप का मामला कैसे हो सकता है?
दोषी 72 वर्षीय डोमिनिक पेलिकॉट को 20 साल जेल में काटने होंगे। दोषी ने स्वीकार किया कि मैंने किसी को गुमराह नहीं किया। जिसके साथ डील होती थी, उसे पता था कि क्या हो रहा है। केस की सुनवाई के दौरान दोषी ने कई बार रेप करने की बात कबूल की थी। 72 साल की पीड़िता गिसेले ने केस के दौरान अपना नाम छिपाने से इनकार किया था। पीड़िता ने कहा था कि उसके कई रेप वीडियो पूर्व पति ने रिकॉर्ड किए थे। वे कोर्ट में दिखाए जाएं। अगर वे चुप रहेंगी तो दूसरी महिलाएं कैसे अपनी आवाज उठा सकेंगी?
22 से 70 साल के लोगों ने किया रेप
महिला के साथ जिन लोगों ने रेप किया, वे फ्रांस के अलग-अलग इलाकों के थे। उनमें सैनिक, ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड, फायरफाइटर्स, पत्रकार शामिल थे। कुछ लोग ऐसे थे, जिनकी उम्र 22 साल ही थी। वहीं, कई आरोपी 70 साल के भी थे। कई लोग ऐसे थे, जो खुद भी रेप कर चुके थे और उनके बेटे भी। यह मामला 2020 में सामने आया था। दोषी डोमिनिक को एक मार्केट में महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाते पकड़ा गया था।
यह भी पढ़ें:जनरल की मौत से गुस्साए रूस ने यूक्रेन पर बरपाया कहर, एक दिन में मार डाले इतने सैनिक
पुलिस ने जांच की तो आरोपी के कंप्यूटर से 20 हजार आपत्तिजनक वीडियो मिले थे। जांच में पता लगा कि महिला के साथ 72 लोगों ने रेप किया। जिनका वीडियो दोषी ने खुद बनाया। महिला के साथ घर में ही हैवानियत हुई। दोषी ने स्वीकार किया था कि वह अपनी पत्नी के खाने में पावरफुल ट्रैंक्विलाइजर मिलाता था। जिसकी वजह से वह घंटों बेहोश रहती थी।
संबंधित खबरें
होर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
1 hr agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
3 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
6 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
8 hrs agoLIVE: नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, 14 गाड़ियां डैमेज
9 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
18 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
20 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines