जनरल की मौत से गुस्साए रूस ने यूक्रेन पर बरपाया कहर, एक दिन में मार डाले इतने सैनिक

World News in Hindi: पुतिन के करीबी लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या के बाद रूस ने यूक्रेन पर जोरदार हमले किए हैं। इन हमलों में यूक्रेन के कई सैनिक मारे गए हैं। कई अमेरिकी सैन्य वाहन भी हमले में ध्वस्त हो गए हैं। रूस ने बड़ा दावा किया है।

Vladimir Putin

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 साल से भीषण जंग चल रही है। मंगलवार को पुतिन के करीबी लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या मॉस्को में कर दी गई थी। जिसके बाद आरोप यूक्रेन पर लगे। अपने जनरल की हत्या के बाद रूस ने यूक्रेन पर पिछले 24 घंटे में जमकर कहर बरपाया है। रूस ने कई हमले यूक्रेन के ऊपर किए हैं। एयर स्ट्राइक को लेकर रूसी रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। रूस के अनुसार इन हमलों में यूक्रेन के 540 फौजी मारे गए हैं। यही नहीं, अमेरिका और यूक्रेन के कई सैन्य और बख्तरबंद वाहन भी नष्ट हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस का दावा है कि उसके खिलाफ यूक्रेन की ओर से 11 निशाने दागे गए। रूस के जैपड वेस्ट और तसेंट्र केंद्र ग्रुप ने सभी हमलों को विफल कर दिया। यही नहीं, Zapped ग्रुप ने 440 यूक्रेनी सैनिकों को मौत की नींद सुला दिया। रूस ने दावा किया है कि डोनेट्स्क (Donetsk) क्षेत्र के स्टारी टेर्नी (Stary Terni) और ट्रूडोव (Trudov) इलाकों पर उसकी सेना ने कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन

बता दें कि राजधानी मॉस्को में रूसी जनरल किरिलोव की हत्या कर दी गई थी। उनके अपार्टमेंट के बाहर स्कूटर में बम छिपाकर विस्फोट किया गया था। इस हमले में उनके सहायक की मौत भी हो गई थी। जिसके बाद रूसी एजेंसियों ने दावा किया था कि हमले के पीछे यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों का हाथ है। बताया जा रहा है कि इस हमले को उज्बेकिस्तान के रहने वाले एक शख्स ने अंजाम दिया था। उस शख्स को यूक्रेन ने एक लाख डॉलर (84.88 लाख रुपये) और रहने को जगह देने का वादा किया था।

विज्ञापन

किरिलोव की हत्या के बाद रूस में हड़कंप

किरिलोव की हत्या के बाद रूस के लोगों में हड़कंप मच गया था। यूक्रेन की कथित कार्रवाई ने दुनिया को भी चौंका दिया था। विशेषज्ञ इसे इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद की तरह रणनीति करार दे रहे थे। रूस ने इस हमले को गंभीरता से लिया है। विशेषज्ञों के अनुसार रूस अब यूक्रेन पर बड़े हमले जारी रख सकता है। रूस ने ऐलान किया था कि वह किरिलोव की हत्या के दोषियों पर कार्रवाई करेगा। माना जा रहा है कि अब लड़ाई और भी भीषण दौर में प्रवेश कर सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ