भूकंप के जोरदार झटकों से दहशत, 4.2 की तीव्रता वाले Earthquake से दहला म्यांमार

Earthquake Tremors: भूकंप के झटकों से एक बार फिर धरती डोली। आज सुबह म्यांमार में भूकंप के झटकों ने लोगों को हिलाकर रख दिया। म्यांमार ही नहीं चिली में भी आज सुबह जोरदार भूकंप आया। आइए जानते हैं कि दोनों देशों में भूकंप से हालात कैसे हैं?

Earthquake Tremors

भूकंप के झटके लगते ही लोग इधर उधर भागने लगे।

विज्ञापन

Earthqauke Tremors in Myanmar: भूकंप के झटकों से एक बार फिर धरती हिली है। जी हां, आज म्यांमार में जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। भारतीय समयानुसार भूकंप के झटके सुबह करीब साढ़े 6 बजे लगे, जब लोग नींद के आगोश में थे। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 70 किलोमीटर की गहराई में मिला। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अक्टूबर महीने में भी 5.3 की तीव्रता वाले भूकंप ने म्यांमार में दहशत फैलाई थी। इस साल अब तक हर महीने म्यांमार में भूकंप के झटके लगे हैं। इसलिए देश के भूकंप केंद्र ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी पहले से दी हुई है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ