क्या ठीक हैं ट्रंप? पुतिन से मुलाकत से पहले लड़खड़ाए, वीडियो हो रहा वायरल

अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चाल को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में ट्रंप रेड कारपेट पर लड़खड़ाते और विमान की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त संतुलन खोते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Donald Trump

Donald Trump का वीडियो वायरल

अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात की चर्चा दुनियाभर में हुई। हालांकि, इस दौरान ट्रंप की चाल ने उनके स्वास्थ्य को लेकर नई चर्चाओं और अफवाहों को जन्म दे दिया है। ट्रंप के इस दौरे के दौरान दो ऐसे मौके आए, जब वे लड़खड़ाते या सीधे चलने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए।

विज्ञापन

वायरल हो रहा वीडियो

एक वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप अपने विमान से उतर कर लाल कालीन पर चलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस दौरान वे सीधे नहीं चल पा रहे हैं, बल्कि रेड कारपेट पर इधर-उधर चल रहे हैं। वे सीधी लाइन में चलने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वे संभलते हुए अपनी कार तक पहुंच गए।

विज्ञापन

विमान की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए ट्रंप

एक अन्य वीडियो में वे विमान की सीढ़ियों पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे लड़खड़ा गए और गिरते-गिरते बचे। विमान पर चढ़ने के दौरान उनका पैर सीढ़ियों पर फंस गया और वे लगभग गिर गए थे। हालांकि, इसके बाद वे उठे और तेजी से विमान तक पहुंच गए।

दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर बाइडेन ने ऐसा किया होता, तो जेक टैपर ने इस पर 64 किताबें लिखी होतीं, फॉक्स ने 72 एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री बनाई होती और रॉब रेनर ने इस पर एक फिल्म बनाई होती। एक अन्य यूज़र ने लिखा कि शायद यह पुतिन से मिलने से पहले और बाद का रिएक्शन है। ऐसे कई यूजर्स सोशल मीडिया पर ट्रंप पर तंज कस रहे हैं।

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप की बीमारी

व्हाइट हाउस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नसों में क्रॉनिक वेनस इनसफीशिएंसी नामक एक बीमारी है। क्रॉनिक शिरापरक विफलता तब होती है, जब पैरों की नसें हृदय तक खून को ठीक से वापस नहीं पहुंचा पातीं, जिससे निचले अंगों में रक्त जमा हो जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ