अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने उस दावे को फिर दोहराया कि उन्होंने आठ युद्धों को रोका है. इन युद्धों में भारत और पाकिस्तान के बीच एक’परमाणु युद्ध’ भी शामिल है. हालांकि, उन्होंने इसमें बहुत कुछ नया नहीं जोड़ा, लेकिन पहली बार उन्होंने यह दावा किया कि शहबाज शरीफ ने उनसे कहा था कि यदि वे दखल नहीं देते तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में 3.5 करोड़ लोग मारे जाते.
ट्रंप ने कहा, ‘अपने पहले 10 महीनों में, मैंने आठ युद्ध रुकवाये. पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध हो जाता. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि मैंने दखल नहीं दिया होता तो 3.5 करोड़ लोग मारे जाते.’
यह भी पढ़ें : ‘मोदी से फोन पर कहा, नहीं रुके तो ट्रेड डील नहीं करूंगा…’, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
ट्रंप ने ये दावे अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन के दौरान अपनी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति कार्यालय में अपने पहले 10 महीनों के भीतर उन्होंने आठ युद्धों को रुकवाया.
जिन युद्धों को रुकवाने का उन्होंने दावा किया है उनमें इजरायल और हमास, इजरायल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, भारत और पाकिस्तान, सर्बिया और कोसोवो, रवांडा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, आर्मेनिया और अजरबैजान, और कंबोडिया और थाईलैंड के बीच के विवाद शामिल हैं.
डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान की जंग रुकवाई है. हालांकि, भारत इस दावे का खंडन करता रहा है. भारत का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने में तीसरी शक्ति की कोई भूमिका नहीं थी. फिर भी डोनाल्ड ट्रंप ऐसा दावा करने से बाज नहीं आ रहे हैं.
बता दें, पाकिस्तानी आतंकियों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान पर हमला कर दिया था. भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य प्रतिष्ठानों को तबाह कर दिया था.
संबंधित खबरें
ईरानी न्यूक्लियर सुरंग उड़ा पाएगा 'MOAB'? सद्दाम से है 'महाबम' का कनेक्शन
12 hrs agoकौन हैं UAE के शाही परिवार की ये महिला, जो नशे में सड़क पर पड़ी मिलीं?
15 hrs agoरूस के कामचाटका में 7 की तीव्रता वाला भूकंप, कई इलाकों में हड़कंप
16 hrs ago'कहां हैं अभिजीत दीपके', CJP का दावा- वकीलों से नहीं करने दी गई बात
18 hrs agoईरान पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा US? जानिए - कितना खतरनाक ये 'महाबम'
19 hrs agoअमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
19 hrs agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
1 day agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines